जयपुर

जयपुर ग्रामीण सीट से टिकट मिलने के बाद कृष्णा पूनिया ने किया जीतने का दावा

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने भाजपा के प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह के सामने अन्तरराष्ट्रीय एथलीट एवं सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया को उम्मीदवार घोषित किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2019, 8:32 AM IST
Krishna Poonia

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू होंगे। इससे पहले सोमवार देर रात कांग्रेस ने बचे हुए 6 उम्मीदवार भी घोषित कर दिए। जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने भाजपा के प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह के सामने अन्तरराष्ट्रीय एथलीट एवं सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया को उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में दो खिलाडिय़ों के उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। जयपुर ग्रामीण सीट पर टिकट की घोषणा के बाद कृष्णा पूनिया से बातचीत।

चुनावी मैदान में उतरने की क्या तैयारी है?
जयपुर ग्रामीण की आठ में से पांच विधानसभाओं में कांग्रेस के विधायक हैं जबकि एक सीट पर कांग्रेस समर्थित विधायक हैं। पार्टी की मजबूत स्थिति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। इसी जोश और समर्थन के बूते हम चुनाव जीतेंगे।

आपको टिकट देने का आधार क्या मानती हैं ?
कांग्रेस नेतृत्व का मुझ पर भरोसा, जनता का समर्थन ही टिकट का आधार रहा है। मैं पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी।

आप किन चुनावी मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में जाएंगी ?
रामगढ़ बांध में पानी समेत विकास से जुड़े कई मुद्दे हैं। लोकसभा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास नहीं हुआ। ऐसे विकास के कई मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में जाएंगे। हमें जनता का समर्थन मिलेगा। इसके साथ ही कांग्रेस के देशहित से जुड़े मुद्दों एवं गरीब, किसान के हित मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।

Updated on:
2 Apr 2019, 8:32 AM IST
Published on: