30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नेता को जन्मदिन पर मिला टिकट का तोहफा, राजसमन्द सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घोषित

जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर को उनके जन्मदिन पर पार्टी ने खास तोहफा दिया है। लंबे इंतजार के बाद आखिर कांग्रेस ने चेहरा तय कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Apr 2019, 12:55 AM IST

congress

राजसमंद। कांग्रेस ने सोमवार आधी रात बाद राजस्थान की शेष 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी ने जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर को उनके जन्मदिन पर पार्टी ने खास तोहफा दिया है। लंबे इंतजार के बाद आखिर कांग्रेस ने चेहरा तय कर दिया है। गुर्जर लोकसभा चुनाव में राजसमंद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।

गुर्जर की राजनीतिक पृष्ठभूमि देखे तो वह लंबे समय से कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। पार्टी ने उन्हें 2 साल पहले जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पूर्व गुर्जर 2013 में नाथद्वारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

उन्हें भाजपा के कल्याण सिंह चौहान ने हराया था। एक बार फिर वह चुनावी मैदान में उतरे हैं। गुर्जर कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के बेहद करीबी माने जाते हैं और टिकट मिलने में इसी बात को हम माना जा रहा है।

विधानसभा चुनाव का टिकट भी उन्हें जोशी की सिफारिश पर ही मिला था। गुर्जर की नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के अलावा राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में भी अच्छी पकड़ है।

खासकर पिछड़ी जातियों में उनकी पकड़ मजबूत है। वह पिछले 10 साल से लगातार सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। पेशे से कारोबारी गुर्जर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के भी करीबी माने जाते हैं।

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की अंतिम लिस्ट, जयपुर ग्रामीण सीट से कृष्णा पूनिया को टिकट

भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा होंगे कांग्रेस
भीलवाड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। नगर विकास न्यास अध्यक्ष रहे रामपाल शर्मा का भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद सुभाष बहेडि़या से मुकाबला होगा। 51 वर्षीय शर्मा ने वर्ष 2013 में मांडल विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गत विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने मांडल से पुरजोर दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने रामलाल जाट को टिकट दिया। शर्मा न्यास अध्यक्ष के साथ ही सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष भी रहे है। वर्तमान में वे जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष भी है। वे पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है।


जयपुर ग्रामीण - कृष्णा पूनिया
राजसमंद - देवकीनंदन गुर्जर

भीलवाड़ा - रामपाल शर्मा
अजमेर - रिजु झुनझुनवाला

श्रीगंगानगर - भरतराम मेघवाल
झालावाड़-बांरा - प्रमोद शर्मा

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग