जयपुर

गुरदासपुर जीत से प्रदेश भाजपा में हडक़ंप, कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा, भारी बहुमत से जीतने की तैयारी शुरू!

दो दिन पूर्व बैठक में कुछ नामों पर हो सकती है चर्चा...
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2017, 4:56 PM IST
sachin pilot

जयपुर। गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेताओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और अब प्रदेश के तीन उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने की बात तक की जा रही है। गुरदासपुर उपचुनाव ने प्रदेश कांग्रेस में जान फूंक दी है।

अजमेर , अलवर में लोकसभा तथा मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब कांग्रेस अपनी रणनीति बना रही है। इसके तहत कांग्रेस तीनों जगह भाजपा को घेरने के प्रयास में है। इसके लिए अच्छे और जिताऊ प्रत्याशी की तलाश चल रही है।

दो दिन पहले दिल्ली में प्रत्याशियों की तलाश के लिए आला नेताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट , नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी समेत कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक में कुछ नामों पर चर्चा की गई है, लेकिन उनका खुलासा नहीं किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के काम नहीं होने से उनकी नाराजगी को कांग्रेस उपचुनाव में मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

पायलट ने बताया कि चुनाव की तारीख सामने के आने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। प्रत्याशी कोई भी हो, सभी नेता मिलकर तीनों जगह कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताएंगे।

Published on: