जयपुर

कांग्रेस सेवादल का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल-पोल खोल अभियान आज से

आज राजसमंद और चित्तौगढ़ जिलों से होगी कार्यक्रम की शुरुआत
2 min read
Sep 15, 2018
congress
congress

जयपुर। प्रदेश में तीन माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ भाजपा को हर मोर्चे पर घेरने की कांग्रेस ने तैयारी कर ली है। सरकार को घेरने के लिए पार्टी ने अपने हरावल दस्तों को आगे किया हुआ है। युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के बाद अब कांग्रेस सेवादल ने सरकार ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत आज कांग्रेस सेवादल प्रदेश भर में हल्ला बोल-पोल खोल अभियान की शुरआत करने जा रही है।

इसकी शुरुआत आज दोपहर 12 बजे राजसमंद और चित्तौड़गढ़ जिलों से होगी। पोल खोल अभियान में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रकाश भर्तियां और प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक सहित दोनों जिलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता भी हिस्सा लेगे।

पोल खोल अभियान के तहत सेवादल के कार्यकर्ता आमजन के बीच सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। । वहीं राजधानी जयपुर में ये कार्यक्रम 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई भी शामिल होंगे।


सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक और आईटी सेल संयोजक महेंद्र खेड़ी ने बताया कि हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम के जरिए सेवादल भाजपा सरकारों की जनता विरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके अलावा राफेल घोटाला, किसानों की कर्ज माफी ,जीएसटी, बेरोजगारी, पेट्रोल डीजल रसोई गैस में निरंतर हो रही मूल्यवृद्धि, महंगाई , खान घोटाला, दुष्कर्म जैसे मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। इसके अलावा अभियान के तहत हर जिले में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। वहीं दूसरी ओर पोल खोल अभियान के तहत कांग्रेस सेवादल ने सभी जिलों में प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।


इन जिलों में होंगे हल्ला बोल कार्यक्रम
16 सितंबर को प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, 17 सितंबर को उदयपुर शहर, उदयपुर देहात, 22 सितंबर को सिरोही, टोंक ,चूरु ,सवाई माधोपुर, झालावाड़, अलवर शहर देहात में होंगे। इसके अलावा 23 सितंबर को जालौर ,भीलवाड़ा ,श्री गंगानगर ,करौली ,बारा ,जयपुर शहर देहात में कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार 24 सितंबर को बाड़मेर ,अजमेर शहर देहात ,हनुमानगढ़ ,भरतपुर कोटा, झुंझुनूं में कार्यक्रम होगे।

इसके अलावा 25 सितंबर जोधपुर शहर ,देहात ,नागौर ,बीकानेर शहर देहात ,धौलपुर ,बूंदी, सीकर में कार्यक्रम होंगे। वहीं 26 सितंबर को जैसलमेर , दौसा और 27 सितंबर को पाली में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम होंगे।

Published on:
15 Sept 2018 12:15 pm
Also Read
View All
पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को राहत, महेंद्रजीत सिंह मालवीय के साथ 309 BAP कार्यकर्ता पार्टी में आज होंगे शामिल

Bharat Taxi: कम किराया और सुरक्षा फीचर के साथ जयपुर के इन इलाकों में शुरू हुई सेवाएं, यहां अभी करना पड़ेगा इंतजार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव होंगे या फिर टलेंगे? निकाय चुनाव से पहले सरकार के सामने नई चुनौती, अब 3 स्टूडेंट टंकी पर चढ़े

राजस्थान नई जन आवास योजना: अब एक रेट नहीं, शहर के हिसाब से तय होगी घरों की कीमत, बिल्डरों से छिन सकता है आवंटन अधिकार

PM Fasal Bima Yojana: राजस्थान सरकार ने केंद्र को भेजे 11 अहम सुधार प्रस्ताव, किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत