24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर
कांग्रेस पर अमर सिंह ने बोला जुबानी हमला, बेल पर हैं सोनिया-राहुल समेत कई नेता
Play video

कांग्रेस पर अमर सिंह ने बोला जुबानी हमला, बेल पर हैं सोनिया-राहुल समेत कई नेता

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक के विमोचन के लिए पहुंचे कानुपर, सोनिया गांधी , राहुल गांधी, अखिलेश और शिवपाल पर खुलकर बोले अमर सिंह

Google source verification

कानपुर। राज्यसभा सांसद अमर सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक का विमोचन करने के लिए कानपुर आए थे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने अखिलेश, राहुल, सोनिया और मायावती के खिलाफ जमकर जुबानी हमला किया। अमर सिंह ने वित्तमंत्री अरूण जेटली पर विजय माल्या के आरोप पर कहा कि नेशनल हेराल्ड की पांच हज़ार करोड़ की संपत्ति पर मां-बेटे ने कब्जा कर लिया है। हेराल्ड केस में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों पर दोनों बेल पर हैं और इस पर सुनवाई चल रही है। ऐसे में कांग्रेसियों को किसी पर बेमतलब आरोप लगाने से पहले अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। अमर सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से देश की सत्ता एक परिवार के हाथ में रही। जिसे एक चायवाले ने जनता के सहयोग से छीन ली। इसी के कारण वो चिलमिलाए हुए हैं और उनके नेता प्रधानमंत्री पर अपशब्द बक रहे हैं, जो राजनीति के लिए अच्छा नहीं है।
से लेकर यूपी की कुर्सी पर बैठाया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित एक पुस्तक के विमोचन के लिए पूर्व सपा नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी व संघ के पक्ष में कसीदे पढ़े। जब मीडिया ने उनसे अखिलेश, शिवपाल का प्रश्न किया तो राज्यसभा सांसद खुल कर बोले। अमर सिंह ने कहा कि हमनें और शिवपाल ने उन्हें राजनीति में प्रवेश कराया। कन्नौज से सांसद से लेकर यूपी की कुर्सी पर बैठाया। लेकिन सत्ता मिलते ही वो घंमडी हो गए और मेरे साथ अपने पिता मुलायम सिंह को जंगल भेज चाचा शिवपाल के साथ छल कर साइकिल पर कब्जा कर लिया। पर उन्हें यह पता होना चाहिए कि गुरू, गुरू ही होता है और चेला-चेला। शिवपाल ने सेक्युलर मोर्चा बनाया है, जो लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाएगा। हमने शिवपाल से बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा था, पर उन्होंने इंकार कर दिया।

अपनी गिरेंबा में झाकें राहुल
अमर सिंह ने अरूण जेटली के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि विजय माल्या का किसकी सरकार में पैसा बिना जांच के दिया गया। इसका जवाब अभी तक एक भी कांग्रेसी नेता ने नहीं दिया। किसी पर आरोप लगाने से पहले राहुल गांधी व पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी गिरेगां में झाकना चाहिए। खुद सोनिया और राहुल एक केस में आरोपी हैं और जमानत लेकर जेल से बाहर हैं। साथ ही अब दमाद पर भी धोखाधड़ी कर संपत्ति की जांच शुरू हो गई है। ऐसे में कांग्रेस के नेता परेशान हैं और वो कभी विजय माल्या तो कभी अंबानी-अड़ानी का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र पर निशाना लगा रहे हैं। पर देश की जनता सब जानती है और 2019 में फिर से चायवाले को देश की बागडोर देगी।

संजय निरूपम पर होनी चाहिए कार्रवाई
अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द भाषा बोलने वाले संजय निरूपम को जमकर खर-खोटी सुनाई। अमर सिंह ने कहा कि संजय निरूपम राहुल गांधी के कहने पर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया है। राहुल गांधी को संजय निरूपम पर कार्रवाई करनी चाहिए। राहुल और कांग्रेस के हिन्दुभक्त के प्रश्न पर अमर सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में यह समाज का वोटर्स की संख्या ज्यादा है। इसलिए राहुल के साथ पूरी कांग्रेस अपने को हिन्दू-हिन्दू कहती है। चुनाव के वक्त जनेऊ धारण कर लेने से कोई ब्राम्हण नहीं बन सकता। देश की जनता सब जानती है और दोनों राज्यों में फिर से कमल खिलाने जा रही है।

मैं मोदी भक्त
अमर सिंह ने बीजेपी में में शामिल होने के प्रश्न पर कहा कि वो बिना पार्टी सदस्यता के भी वो भाजपा और मोदीमय हो चुके हैं और वो खुद मोदी भक्त हैं। अमर सिंह ने आरएसएस और पीएम मोदी की शान में कसीदे भी गढे और कहा कि दोनों को ही मुस्लिम विरोधी नहीं कहा जा सकता । अगर ऐसा होता तो राष्टीय मुस्लिम मंच आरएसएस का हिस्सा न होता। अमी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की है तो अखिलेश के पेट में दर्ज क्यों हो रहा है। अमर सिंह ने कहा, ’अखिलेश हम आपको बाल्यावस्था से जानते हैं। आप बालक से युवा हुए। आपका कन्नौज से टिकट और आपको पहली बार औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बनाने तक में अगर कोई शक्ल दिखाई देगी तो वह केवल अमर अंकल की दिखाई देगी। अमर सिंह ने कहा, ’प्रधानमंत्री ने अगर उन्हें ढूढ़ लिया तो उन्हें पेट में दर्द क्यों हो रहा है। मन में पीड़ा क्यों हो रही है। यह तंज क्यों है। यह वेदना क्यों है। मेरी प्रार्थना है कि आप जहां रहे स्वस्थ रहें और आपको मेरा भूत न सताए।’ उन्होंने कहा कि बबूल का पेड़ बोने पर आम का फल कहां से मिल पाएगा।