जयपुर

VIDEO: खेलमंत्री चांदना के सामने नहीं टिक सके उपमुख्यमंत्री पायलट, हुए बोल्ड

RCA Academy Ground Jaipur अभ्यास करने पहुंचे चार मंत्री, पायलट ( Sachin Pilot ) ने आजमाए गेंद व बल्लेबाजी पर हाथ, विधानसभा अधिकारी / कर्मचारी एकादश टीम वर्सेज विधायक क्रिकेट मैच का अभ्यास करने पहुंचे चार मंत्री
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2019, 10:33 AM IST
Sachin Pilot
खेलमंत्री चांदना के सामने नहीं टिक सके उपमुख्यमंत्री पायलट, हुए बोल्ड, खाचरियावास और रघु शर्मा ने दिखाया दम

जयपुर. खेलमंत्री अशोक चांदना ( Sports Minister Ashok Chandna ) की शानदार गेंदबाजी के आगे उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) मैदान पर टिक नहीं पाए और बोल्ड आउट हो गए। यह नजारा मंगलवार शाम को सवाईमान सिंह स्टेडियम स्थित आरसीए एकेडमी ग्राउंड पर देखने को मिला।

यहां बुधवार को विधानसभा अधिकारी / कर्मचारी एकादश टीम बनाम विधायक में होने वाले क्रिकेट मैच का अभ्यास करने उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ( Pratap Singh Khachariyawas ), चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ( Raghu Sharma ) और खेलमंत्री अशोक चांदना ( Ashok Chandna ) आए। यहां चारों मंत्रियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर हाथ आजमाए और जमकर पसीना भी बहाया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। कई बार सदन में नोकझोंक होती रहती है, लेकिन हम व्यक्तिगत मतभेद नहीं रखते। खेल हमें यही सीखाता है। मैदान पर सब बराबर है। लोकतंत्र की भी यहीं एक खुशबू हैं कि भले विचारों का मिलान नहीं हों, लेकिन व्यक्तिगत संबंध अच्छे होने चाहिए।

बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम ( sms stadium jaipur ) में पर विधानसभा अधिकारी / कर्मचारी एकादश टीम से होने वाले मैच में ऐसा ही देखने को मिलेगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल के विधायक पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेंगे और जीतेंगे भी।

Updated on:
31 Jul 2019, 10:33 AM IST
Published on: