26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने भाजपा को ऊंट, कुत्ता और शेर में उलझाया, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 5 Mar 2019, 10:35 PM IST

jaipur

कांग्रेस ने भाजपा को ऊंट, कुत्ता और शेर में उलझाया, देखें वीडियो

अश्विनी भदौरिया / जयपुर। नगर निगम में महापौर और भाजपा पार्षदों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को नगर निगम परिसर में हुए कर्मचारी ट्रेड यूनियन के शपथ ग्रहण समारोह में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने महापौर विष्णु लाटा (Mayor Vishnu Lata) की तुलना शेर से ही और भाजपाइयों को ऊंट पर बैठाया। तंज कसते हुए कहा— भाजपा की निगम में तो वैसी हालत हुई 'जैसे ऊंट पर बैठे आदमी को कुत्ता खा जाता है।' इन्हीं के गुट में एक शेर (लाटा) भी बैठा हुआ था। यदि उसको पहचान लेते तो कोई झगड़ा ही नहीं होता। शेर (लाटा) की टांग तो टूट गई, लेकिन महापौर की कुर्सी तो भाजपा से छीन ही ली।

उन्होंने मंच से उन सभी घटनाओं का जिक्र किया, जो 22 जनवरी (मेयर उप चुनाव के लिए वोटिंग) से एक रात पहले तक किया था। उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा विकास विरोधी है। भाजपा अब तक लाटा को महापौर पद पर स्वीकार नहीं कर पाई है। भाजपाई शहर का विकास रोकना चाहते हैं।

वहीं पूर्व मेयर और सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी (Ashok Lahoti) पर निशाना साधा। कहा कि वे कहते हैं कि राज्य सरकार नई समितियां नहीं बना सकती है। उनको यह समझ लेना चाहिए कि सरकार ने तो नया मेयर बना दिया तो समितियां क्या चीज है?

इससे पहले उन्होंने कार्यकारिणी की अध्यक्ष कुसुम यादव समेत अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर महापौर विष्णु लाटा ने कर्मचारियों की हर समस्या के निस्तारण की बात कही।