जयपुर

राजस्थान में अभी भी Cyclone Vayu का असर, 17 जून तक बारिश और तूफान की चेतावनी

Cyclone Vayu Latest News - गुजरात के समुद्री तट पर टकराने वाले चक्रवाती तूफान 'वायु' ने भले ही रुख बदल लिया है, लेकिन राजस्थान में अभी भी इसका असर बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2019, 12:08 PM IST
dewas
dewas

जयपुर। cyclone vayu Latest News - गुजरात के समुद्री तट पर टकराने वाले चक्रवाती तूफान वायु ने भले ही रुख बदल लिया है, लेकिन प्रदेश में अभी भी इसका असर ( cyclone vayu effect in Rajasthan ) बना हुआ है।

मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार आसमान में लगातार तीन दिन से बादल छाए हुए हैं और नमी की मात्रा बढ़ रही है, लेकिन नमी बढऩे के साथ-साथ चल रही दक्षिणी हवा की रफ्तार कम होने से उमस का जोर बढ़ा है।

10 से 50 किमी की रफ्तार के साथ अंधड़ आएगा-
माैसम विभागकी ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, प्रदेश के कई इलाके में शनिवार को 10 से 50 किलोमीटर की रफ्तार के साथ अंधड़ आएगा। इस दौरान मध्यम दर्जे की बारिश भी होगी। हवा का दवाब उत्तर-पश्चिम की तरफ ज्यादा रहेगा। चूरू में अधिकतम तापमान 45.6 और न्यूनतम 30.3 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के ये जिले होंगे प्रभावित-
15 और 16 जून को पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बारां, बांसवाड़ा, बूंदी, चितौडग़ढ़, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा, जयपुर, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, धौलपुर, झालावाड़ और पश्चिमी राजस्थान के चूरू, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, पाली, बीकानेर, हनुमानगढ़, जालौर, नागौर व श्रीगंगानगर जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान आएगा। इस दौरान कई जगह बिजली की चमक के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

Updated on:
15 Jun 2019, 12:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना

‘मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी था’, सोनिया गांधी के PM पद त्यागने के दिन को अशोक गहलोत ने किया याद, शेयर किया ‘भावुक’ मैसेज