मंदी ने नहीं बिक पाए 22 हजार मकान
हाउसिंग बोर्ड के करीब 22 हजार मकान बरसों से ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मंदी की वजह से इन मकानों की बिक्री नहीं हो पा रही है। मंदी के चलते निजी कॉलोनाइजर्स ने तो जमीन और मकानों के दाम घटा दिए, लेकिन बोर्ड ने दरों में कमी नहीं की, जिसकी वजह से इन मकानों का निपटारा नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से मांग की जा रही थी कि मकानों के दाम कम किए जाएं। सरकार बदलने के बाद सभी कार्यालयों ने दाम घटाने के प्रस्ताव सरकार को दिए हैं। जिन्हें बोर्ड बैठक में रखकर फैसला किया जाएगा।