जयपुर

Online Challan: जयपुर में CCTV कैमरों से 24 घंटे कट रहा चालान, आधी रात को ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का आया आंकड़ा

Online Challan From CCTV Camera: जयपुर शहर की सड़कों पर रात के सन्नाटे में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने और रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। ITMS के तहत रात में भी विशेष कैमरों से सख्त निगरानी शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2026, 7:56 AM IST
CCTV Camera Cahllan
AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

Intelligent Traffic Management System: जयपुर शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब दिन ही नहीं बल्कि रात के समय भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लगे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय हैं जो ओवरस्पीड और रेड लाइट जंप जैसी एक्टिविटी को रिकॉर्ड करके तुरंत ऑनलाइन चालान जारी कर रहे हैं। हाल ही में सामने आए आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि देर रात भी बड़ी संख्या में लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

15 स्थानों पर लगाए 47 अत्याधुनिक कैमरे

पुलिस उपायुक्त (यातायात) योगेश गोयल ने बताया कि रात के समय सड़कें अपेक्षाकृत खाली होने के कारण कई वाहन चालक निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाते हैं। इसके अलावा कई लोग रेड लाइट सिग्नल की अनदेखी कर चौराहों को पार कर जाते हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए आईटीएमएस के तहत लगाए गए विशेष कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

जयपुर शहर के 15 प्रमुख स्थानों पर लगाए गए 47 अत्याधुनिक कैमरे लगातार वाहनों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करते ही वाहन की जानकारी सिस्टम में दर्ज हो जाती है और संबंधित वाहन मालिक के नाम ऑनलाइन चालान जारी कर दिया जाता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

सामने आए आंकड़े

बीती दो रातों के दौरान कैमरों में दर्ज उल्लंघनों के आंकड़े चौंकाने वाले रहे। ओवरस्पीड के मामलों में सरस पार्लर क्षेत्र में सबसे अधिक 125 चालान जारी किए गए। इसके बाद कॉमर्स कॉलेज क्षेत्र में 52 और नेहरू गार्डन क्षेत्र में 7 चालान काटे गए।

वहीं रेड लाइट सिग्नल जंप करने वालों की संख्या भी काफी अधिक रही। सांगानेरी गेट तिराहे पर सबसे ज्यादा 408 ऑनलाइन चालान जारी हुए। इसके अलावा रामनिवास बाग चौराहे पर 372, पांच बत्ती चौराहे पर 245 और यादगार तिराहे पर 127 चालान बनाए गए। यातायात पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में आईटीएमएस के दायरे का और विस्तार किया जाएगा ताकि शहर के अधिक से अधिक क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों की प्रभावी निगरानी हो सके।

Updated on:
26 Jun 2026, 7:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर