जयपुर

‘पद्मावती के जौहर’ सीन को लेकर आखिरकार दीपिका ने खोले दिल के राज़, राजस्थान में बवाल मचा चुकी है फिल्म

फिल्म पद्मावत में 'जौहर' वाले सीन को दीपिका पादुकोण ने अपना सबसे पसंदीदा सीन बताया है, इसमें पहने कपड़ों को वो संभाल कर रखना चाहती हैं

2 min read
Mar 22, 2018

जयपुर /मुंबई।

समूचे राजस्थान से देश भर में बवाल बचाने वाली फिल्म पद्मावत अब भी सुर्ख़ियों में है। हाल ही में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। फिल्म ने रिलीज़ के बाद 300 करोड़ रूपए के कलेक्शन के जादुई आंकड़े को छूने में सफलता हासिल की थी।

ये भी पढ़ें

‘पद्मावत’: जौहर सीन को नहीं भूल पा रहीं दीपिका, संजय से याद के तौर पर मांगी वो खास चीज!

फिल्म को लेकर प्रशंसकों के मिले ज़बरदस्त रेस्पोंस के बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस और बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल दीपिका पादुकोण काफी खुश हैं। दीपिका ने एक ताज़ा प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह फिल्म पद्मावत में पहने अपने कपड़ों को संभाल कर रखना चाहती हैं।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

दीपिका ने कहा कि फिल्म पद्मावत का वह जो जौहर वाला सीन था, उसे करने में उन्हें इमोशनली और मेंटली खुद को बहुत तैयार करना पड़ा। दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली से फिल्म पद्मावत के जौहर के सीन के दौरान पहने हुए कपड़े उन्हें देने की मांग की है ताकि वो उसे अपने खजाने की तरह संभाल कर रख सकें।

फिल्म पद्मावत के अंत में रानी पद्मावती अलाउद्दीन खिलजी से बचने के लिए जौहर कर लेती है। वह सीन न सिर्फ उस फिल्म की जान है बल्कि वह रानी पद्मावती के शौर्य को भी दर्शाता है कि वह किस प्रकार परंपरा का निर्वाह करते हुए अग्नि में प्रवेश कर जाती हैं। ऐसे में यह सीन निभाना दीपिका पादुकोण के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण था।

इस बारे में दीपिका पादुकोण ने कहा कि फिल्म पद्मावत का वह जो जौहर वाला सीन है, वह करने में उन्हें इमोशनली और मेंटली खुद को बहुत तैयार करना पड़ा और वह सीन उनके जीवन का ऐसा सीन बन गया है, जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगी। ऐसे में उस सीन से जुड़े कपड़ों को अपने पास रखना चाहती हैं और उसकी मांग उन्होंने संजय लीला भंसाली से की है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर ने राजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें

मकान पर बिजली गिरी, ग्रामीणों में दहशत
Published on:
22 Mar 2018 12:58 pm
Also Read
View All