25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पद्मावत’: जौहर सीन को नहीं भूल पा रहीं दीपिका, संजय से याद के तौर पर मांगी वो खास चीज!

दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की वह 'पद्मावत' फिल्म को चाहकर भी नहीं भूल सकतीं।
2 min read
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Mar 22, 2018

deepika padukone johar scene

deepika padukone johar scene

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से लेकर रिलीज होने तक कई विवाद सामने आए। राजपूत करणी सेना ने फिल्म को राजस्थान समेत कई राज्यों में रिलीज होने से रोक दिया था। इसके बावजूद भंसाली की फिल्म ने बॅाक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आकड़ा पार कर दिया था। यूं तो फिल्म का एक-एक सीन देखने लायक था लेकिन आज भी फिल्म के दौरान वो जौहर वाला सीन सभी के रोंगटे खड़े कर देता है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का भी कुछ ऐसा ही मानना है।

दीपिका ने बताई पद्मावत की खासियत
हाल में दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की वह 'पद्मावत' फिल्म को चाहकर भी नहीं भूल सकतीं। उन्होंने कहा, 'महारानी पद्मावती का रोल मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल रोल रहा है। फिल्म में पद्मावती सिर्फ तलवार चलाने और रणभूमि में लड़ाई करने वाली योद्धा नही थीं। यह किरदार 'बाजीराव मस्तानी' के किरदार से काफी अलग था। महारानी पद्मावती बल के साथ-साथ आत्मीयता और स्वभाव से एक कुशल योद्धा थीं। शरीर से योद्धा बनने के लिए केवल तलवारबाजी सीखनी पड़ती है, लेकिन आत्मा से योद्धा बनने के लिए उस अहसास को पूरी तरह से महसूस करना पड़ता है। फिल्म में ऐसा किरदार निभाना आसान नहीं होता।

निर्देशक से मांगा फिल्म का कॅास्ट्यूम
दीपिका ने आगे कहा कि फिल्म में जौहर का सीन शूट करना बहुत मुश्किल था। खास बात यह थी कि क्लाइमेक्स सीन के बाद दीपिका ने संजय लीला भंसाली से फिल्म की याद के तौर पर उस ड्रेस को अपने पास रखने की गुजारिश की थी जो जौहर के वक्त उन्होंने पहनी थी।

विशाल भारद्वाज के साथ होगी अगली फिल्म
दीपिका ने कहा कि पद्मावत उनके लिए केवल एक फिल्म ही नहीं थी, बल्कि एक जर्नी भी थी जिसकी याद उनके साथ हमेशा रहेगी। बता दें जल्द ही दीपिका निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ मुंबई की मशहूर डाकू सपना दीदी पर आधारित फिल्म की शूटिंग में जुटने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान भी मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।