
जयपुर . जब वेदर बदले तो पहनावे में भी बदलाव देखने को मिलता है, वैसे इन दिनों राजापार्क एरिया की फीमेल्स भी डिफरेंट कॉस्ट्यूम्स में दिखाई दे रही हैं। सिर्फ कॉस्टॅयूम्स ही नहीं , बल्कि समर एसेसरीज को भी वे अपने आउटफिट में शामिल कर रही हैं। स्ट्राइप पेटर्न लुक व हैंडि किट बैग्स गल्र्स की पहली पसंद बने हुए हैं।
राजापार्क मौसम में बढ़ते तापमान के कारण बच्चे हों या बड़े और लड़कियां हों या लड़के, हर कोई बचाव के लिए कुछ न कुछ नए तरीके अपनाने में लगा है। धूप की तेज किरणों से बचाव के लिए न केवल आउटफिट में नया एक्सपेरिमेंट देखने को मिल रहा है बल्कि एसेसरी भी नई देखी जा सकती है। मौसम में गर्मी के बढऩे के साथ-साथ आप भी अपने समर कलेक्शन में नए रंग भरने के लिए तैयार हो जाएं। फैशन स्टाइल को स्टाइलिश भी बना सकते हैं। जानते हैं नए तरह के ट्रेंड के बारे में-
कूल लुक के लिए ट्रेंड में स्ट्राइप्स पैटर्न
ठंडक का अहसास करने में आउटफिट का अहम रोल होता है। यदि आप कुल लुक में दिखने के अलावा कूल महसूस भी करना चाहते हैं तो आउटफिट में स्ट्राइप्स पैटर्न को फॉलो कर सकते हैं। इसमें हॉरिजोंटल या वर्टिकल ड्रेसिंग का चुनाव स्टाइलिश लुक दे सकता है। इनकी खासियत है कि ये काफी कंफर्टेबल होते हैं और साथ ही इन्हें किसी भी तरह के ओकेशन पर आसान से पहन सकते हैं।
हैंडी किट बैग
गर्मी में फोन, चाबी, मेकअप किट, सन ग्लासेज, स्कार्फ, टिश्यू, पेन और वेट नैपकिन्स, सभी जरूरी चीजें हैं जिनकी कभी भी और कहीं भी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए इन सभी के लिए मार्केट में कई आकार और डिजाइन में खूबसूरत हैंडीकिट बैग मिल रहे हैं। इनकी खासियत है कि इन्हें कहीं भी आसानी से कैरी कर सकते हैं।
फ्लिप फ्लॉप्स फुटवियर है पसंद
कूल और स्पोर्टी लुक और कूल अहसास के लिए स्ट्राइप्ड जींस, ओवर साइज्ड टी-शर्ट के साथ आप फ्लिप फ्लॉप्स फुटवियर का कॉम्बिनेशन तैयार कर सकते हैं। इस सीजन के लिए ब्राइट कलर में कंफर्टेबल फ्लिप-फ्लॉप हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं। जूतों और बूट्स से फिलहाल यूथ परहेज ही करते दिख रहे हैं।
स्टाइलिश रैप्स व दुपट्टे
स्टाइलिश दिखाने के अलवा हैवी एम्ब्रॉयड्री के दुपट्टे और स्कार्फ इस सीजन में काफी डिमांड में हैं। प्लेन लॉन्ग कुर्ते या शॉर्ट कुर्ते के साथ हैवी वर्क वाला दुपट्टा या हल्के फैब्रिक वाले रैप्स और सनग्लासेज आकर्षक लुक देने में मदद करेंगे। शॉर्ट लैंथ वाले ज्वैलरी वाले स्कार्फ की खरीद ज्यादा हो रही है।
फैशन में है यलो कलर
बात चाहे टॉप की हो या टीशर्ट, वनपीस आदि की इन दिनों इन ड्रेसेज के लिए यलो कलर को ज्यादा प्रेफर किया जा रहा है। इन टॉप्स और टी-शट्र्स को डेनिम या प्लाजो के साथ ट्राई कर सकती हैं। इस कलर के डिफरेंट शेड्स डिमांड में है। इसके अलावा पेस्टल कलर भी काफी ट्राई किया जा रहा है।