
स्थापना दिवस कार्यक्रम
जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर नगर के 531वें स्थापना दिवस पर आयोजित चंदा महोत्सव में जिला कलक्टर अनिल गुप्ता, महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका तथा डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य सहित अन्य अतिथियों ने चंदा उड़ाया।
सौहार्द की मिसाल
इस अवसर पर अतिथियों ने विचार व्यक्त करते हुए बीकानेर को साम्प्रदायिक सौहाद्र्ध की मिसाल बताया। समिति सचिव सीताराम कच्छावा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य, चंद्रशेखर कच्छावा, श्रीरतन तम्बोली ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर समिति द्वारा सहयोगियों तथा संस्कृतिकर्मियों का सम्मान भी किया गया।
सोमवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में सायं 7:30 बजे से सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी।
बाल विवाह रोकथाम के पर्चे बांटे
बीकानेर. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प, भाजपा लालगढ़ मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को मंडल संयोजक रमेश सियोता के नेतृत्व में बाल विवाह रोकथाम व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक डॉ. मीना आसोपा ने बताया कि कार्यक्रम में घर-घर जाकर जनसंपर्क बाल विवाह रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया एवं बाल विवाह रोकथाम के पर्चे बांटे। इस अवसर पर श्याम पंडित, साजन तेजी, रमेश सियोता, प्रिती चौहान, कमला, ज्योति, जीवनी, सीमा, मोहनी, आदि उपस्थित थीं।
सीए ब्रांच में नगर स्थापना दिवस मनाया
बीकानेर. दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेन्ट्स ऑफ इंडिया की बीकानेर ब्रांच ने रविवार को नगर स्थापना दिवस मनाया। सीए वीरेन्द्र सुराणा ने बताया कि सीए सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने पतंगे उड़ाई। मासिक ई-समाचार पत्र का विमोचन सतीश भार्गव ने किया। कार्यक्रम में सीए सुधीश शर्मा, अगसर अली, राकेश जाखड़, पवन मोदी, महेश लखेसर, जितेन्द्र नाहटा उपस्थित थे।
Published on:
16 Apr 2018, 2:27 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.