3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

108 एम्बुलेंस के इंतजार में एक किसान की मौत

यहां 108 एम्बुलेंस के इंतजार में एक वृद्ध की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 16 Apr 2018, 2:02 PM IST

Ambulance

nagaur news

खाजूवाला. यहां 108 एम्बुलेंस के इंतजार में एक वृद्ध की मौत हो गई। 13 केवाईडी निवासी किसान मनीराम अपने खेत में शनिवार शाम के समय काम कर रहा था। वह अचानक चक्कर खाकर गिर गया। परिजनों ने तुरंत मनीराम को संभालते हुए 108 सेवा पर कॉल किया, लेकिन लगभग डेढ़ घंटा इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस गाड़ी नहीं पहुंची।

किसान के पुत्र भागीरथ ने बताया कि हम शनिवार शाम को अपने खेत में गेहूं निकालने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक पिता मनीराम चक्कर खाकर गिर गए तो हमने तुरंत प्रभाव से संभालते हुए 108 सेवा के लिए कॉल की। जहां पर एक बार तो कॉल रिसीव की गई लेकिन दोबारा कॉल करने पर वहां से कोई जवाब नहीं आया। यदि वह बता देते कि यह गाड़ी खराब है तो हम एम्बुलेंस का इंतजार नहीं करते। बाद में पिता को निजी वाहन के द्वारा खाजूवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर रवाना हुए। जैसे ही अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पुलिस पहुंची
13 केवाईड़ी निवासी किसान मनीराम की मौत के बाद परिजनों ने खाजूवाला अस्पताल की बिगड़ी चिकित्सा व्यवस्था को लेकर अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे को बढ़ते देख खाजूवाला पुलिस व जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से खाजूवाला पुलिस के उप निरीक्षक श्रवण कुमार और दी सेंट्रल कॉ-आेपरेटिव बैंक बीकानेर चेयरमैन भागीरथ ज्याणी ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया।

प्रशासन को खाजूवाला में बिगड़ी चिकित्सा व्यवस्था व 108 के हालातों के बारे में अवगत करवाया। खराब 108 बारे में चिकित्सा विभाग को और खाजूवाला विधानसभा के स्थानीय विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार अवगत करवाया है। ऐसे में अब 108 की सेवाओं के अभाव में कब तक ऐसे ही जाने जाती रहेगी।

शांति भंग के आरोप में चार गिरफ्तार
जयमलसर. जामसर थाना क्षेत्र में जलालसर गांव में सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। थाना अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि श्रवण सिंह पुत्र नथू सिंह, शौरव रावत पुत्र कैलाश रावत निवासी टूंडला फिरोजपुर और लक्ष्मण सिंह पुत्र विजय कुमार, राघेश्याम पुत्र चुन्नी लाल निवासी जलालसर को शांति के आराोप में गिरप्तार किया।