
जयपुर . रविवार की फेडरेशन आॅफ राजस्थान इवेन्ट मैनजर्स का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन‘‘इवेन्टस्थान‘‘का आयोजन जेडब्लू मेरियट में शुरू हुआ। इस कन्वेंशन में देश विदेश के इवेंट मैनेजर , वैडिंग प्लानर्स, फ़ूड डेकोरेटर्स और तकनीकी विशेषज्ञो के साथ- साथ एन्टरटेनमेंट, इंटरनेशनल इवेंट, कॉर्पोरेट इवेंट के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से अतिरिक्त निदेशक पर्यटन विभाग राजस्थान संजय पाण्डेय ने एक प्रेजेंटेशन दी। प्रेजेंटेशन से पहले उन्होंने ‘फोरम‘ को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने जनवरी 2016 में प्रदेश में पर्यटकों की वृद्धि के लिए मार्केटिंग कम्पैन की शुरुआत की थी। इस प्रकार के मार्केटिंग कैम्पेन से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण रहा कि वर्ष 2020 तक प्रदेश में पांच करोड़ पर्यटकों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए, लेकिन पर्यटन विभाग द्वारा किए गए विभिन्न इनिशिएटिव्स से यह आंकड़ा वर्ष 2018 में ही पार कर लिया जाएगा। अपने प्रस्तुतिकरण में उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा फिल्मो, धारावाहिकों एवं विज्ञापन फिल्मो के फिल्मांकन प्रोसेसिंग चार्जेज फ्री किए जाने के कारण विगत वर्ष प्रदेश मे कमोबेस ४८ फिल्मो , धारवाहिक एवं विज्ञापन फिल्मो का फिल्मांकन किया जा चुका है। इस प्रकार फिल्मांकन से जहां राजस्थान एक विशेष पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित हो रहा है वहीं इस प्रदेश के सांस्कृतिक एवं एतिहासिक वैभव से देश की जनता रूबरू हो पा रही है।
इस अवसर पर फोरम की जनरल सेक्रेटरी हरप्रीत बग्गा ने बताया कि कन्वेशन में होने वाले विभिन्न सेशन्स में विशेषज्ञों के साथ ही बाॅलीवुड के कलाकारों ने भी शिरकत की।इस आयोजन में करीब 400 डेलीगेट्स ने 400 की भागीदारी रही। काॅरपोरेट परस्पेक्टिवे सत्र में देग के मौजूदा आर्थिक हालतो पर विशद चर्चा की गई। इस समाहरो के समापन सत्र के दौरान विभिन्न-विभिन्न इवेंट मैनेजर्स को ‘फोरम अवाॅर्ड्स-2018‘ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Published on:
16 Apr 2018, 1:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.