2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाई हजार काश्तकारों को मिली खातेदारी, उपनिवेशन विभाग 636 प्रकरणों में प्रक्रिया जारी

उपनिवेशन विभाग की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में ३ हजार १९५ काश्तकारों को खातेदारी अधिकार प्रकरण लम्बित थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 16 Apr 2018, 2:42 PM IST

ignp

इंदिरा गांधी नहर परियोजना

बीकानेर . इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में उपनिवेशन विभाग की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में ३ हजार १९५ काश्तकारों को खातेदारी अधिकार प्रकरण लम्बित थे। इनमें से २ हजार ५५९ काश्तकारों खातेदारी दी गई है। ६३६ प्रकरणों में खातेदारी देने की प्रक्रिया चल रह है।

उपनिवेशन क्षेत्र की ९ तहसीलों में कुल २ हजार १५ आबादियां है। इनमें ५८ हजार ६८५ आवासीय भूखण्ड उपलब्ध हैं। इसमें ८ हजार ८० भूखण्ड आवंटित किए गए हैं। उपनिवेशन क्षेत्र की नाचना तहलील-१ में २८१ आबादियां, नाचना-२ में २८३, मोहनगढ़-१ में १०९, मोहनगढ़-२ में १०१, रामगढ़-१ में २२४, रामगढ़-२ में २१४, जैसलमेर तहसील में २७९, गजनेर तहसील में २९० आबादियां कटी हुई हैं। चालू वित्तीय वर्ष में इन आबादी क्षेत्र में कुल ६ हजार भूखण्ड आवंटित करने का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य से ज्यादा भूखण्ड आवंटित किए गए हैं।

दी रिकॉर्ड खातेदारी
उपनिवेशन क्षेत्र में इस वर्ष गैर खातेदार काश्तकारों को खातेदारी देने का कार्य अभियान चलाकर किया गया है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष किसानों को रिकॉर्ड खातेदारी दी गई है। ऐसे ही आबादी क्षेत्र में कोई भी काश्तकार आवासीय भूखण्ड ले सकता है। विभाग के स्तर पर मानदण्ड पूरे करने वाले काश्तकारों को तुरन्त भूखण्ड आवंटित कर दिया
जाता है।
एलएन मीणा, आयुक्त, उपनिवेशन बीकानेर

अनाज मण्डी में किसान सभा १७ को
लूणकरनसर. यहां तहसील मुख्यालय के आगे किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को लगातार 14वें दिन जारी रहा। किसान नेता धर्मवीर गोदारा ने बताया कि जब तक सरकार किसानों की बातें नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 17 अप्रेल को होने वाली नई अनाज मण्डी में किसान सभा करेंगे।

इसमें बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, छतरगढ़ समेत अन्य तहसीलों से किसान पहुंचेंगे। इसके बाद जुलूस के साथ उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर घेराव किया जाएगा। १७ अप्रेल को होने वाले शक्ति प्रदर्शन को लेकर गांवों में भी किसानों द्वारा जन सम्पर्क किया जा रहा है। रविवार को धरने पर अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य लालचंद भादू, भंवरलाल शर्मा, इन्द्राज धायल, आत्माराम पूनिया समेत कई लोग धरने पर बैठे।