जयपुर

Rajasthan News: विधायक बोले, थप्पड़ जडूंगा तो तहसीलदार बोले, चल हट…! आखिर क्यों हुआ विवाद

Rajasthan News: संगरिया (हनुमानगढ़). पंचायत समिति में शनिवार को हुई साधारण सभा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी और तहसीलदार विश्वप्रताप चारण की कहासुनी अभद्रता की सीमा लांघ गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2023, 10:50 AM IST
Rajasthan News
Rajasthan News

Rajasthan News: संगरिया (हनुमानगढ़). पंचायत समिति में शनिवार को हुई साधारण सभा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी और तहसीलदार विश्वप्रताप चारण की कहासुनी अभद्रता की सीमा लांघ गई। गुस्से में विधायक का हाथ उठ गया, वहीं तहसीलदार ने उन्हें चल हट बोलकर बाहर जाने को कह दिया। तमतमाए तहसीलदार सभा छोड़कर चले गए। घटनाक्रम के अनुसार आठ मई को रखी गई विशेष बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई थी। जिला परिषद हनुमानगढ़ के आदेश के तहत शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद 11 बजे ब्लॉक स्तरीय बैठक पुन: आहुत की गई।

बैठक में फसल खराबा व विशेष गिरदावरी को लेकर तहसीलदार चारण से डायरेक्टर विक्रमसिंह कलहरि से सवाल कर रहे थे। इस मुद्दे पर दोनों उलझ गए। इस पर विधायक शाहपीनी ने तहसीलदार से कहा कि आप बात समझने की कोशिश नहीं कर रहे।

तहसीलदार बोले कि मुझे काश्तकारों का पता है, उनका नुकसान हुआ है। विधायक बोले समझने की कोशिश क्यों नहीं कर रहे आप। मुफ्त में अक्ल दे रहे हैं। इस पर तहसीलदार बोले, क्या... मेरे पास पर्याप्त है।

ऐसे बिगड़ी बात

कहासुनी के चलते विधायक ने तहसीलदार को कहा आप चले जाओ। तहसीलदार बोले, मैं क्यों जाऊं आप जाओ। विधायक नाराज होकर खड़े हुए व बोले थप्पड़ जड़ूंगा

तेरे। तहसीलदार ने कहा तेरे लगेगी हट..हट.. चल। एसडीएम, बीडीओ आदि ने माहौल शांत करवाया।

Published on: