जयपुर

Heavy Rain: राजस्थान के इस जिले में औसत से ज्यादा हुई बारिश, अगले 2 दिन यहां चलेगा अति भारी बारिश का दौर

Rajasthan Rain: राजस्थान के इस जिले में अब तक औसत से ज्यादा बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए प्रदेश के इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Aug 2024, 12:01 PM IST
Feature image

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। राजधानी में एक दिन पहले जमकर बरसने वाले मेघ शुक्रवार को थमे रहे। हालांकि जयपुर में अब तक औसत से ज्यादा बरसात हो चुकी है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में जमकर बरसात का दौर चला।

हाड़ौती में सावन की झड़ी लगी हुई है। झालावाड़ जिले के कालीसिंघ बांध के दो गेट शुक्रवार को एक-एक मीटर खोले गए। बारां जिले में शुक्रवार को भी बारिश जारी रही। जोधपुर, बीकानेर, नागौर, पाली, जालोर, सिरोही में हल्की से लेकर भारी बारिश हुई।

जयपुर में अब तक हुई बारिश ने औसत बारिश का कोटा पूरा कर दिया है। एक अगस्त रात 12 बजे तक जयपुर में औसत बारिश 369 मिमी हो चुकी है। जबकि सामान्य बारिश 294.42 मिमी है। ऐसे में औसत बारिश में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में शनिवार से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार को बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी और सवाई माधोपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उधर, विभाग ने रविवार को सिरोही, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जालौर, जोधपुर, नागौर, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।