25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: पुलिस और कैफे वालों के बीच हुई हाथापाई, पुलिस जीप के बोनट पर जा बैठा युवक; देखें VIDEO

राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात पुलिसकर्मियों और कैफे वालों के बीच झगड़ा हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 3 Aug 2024, 8:34 AM IST

गोपालपुरा बाइपास स्थित एक कैफे में शुक्रवार रात सिविल ड्रेस में पहुंचे दो पुलिसकर्मियों और कैफेकर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। कैफे संचालक के परिचित ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। पुलिसकर्मी और कैफे वालों के बीच सड़क पर हाथापाई हो गई। सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

पुलिसकर्मियों पर लगाए अभद्रता के आरोप

पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया कि कैफे में शराब बेचने की सूचना थी। हालांकि कैफे वालों का कहना था कि सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी आते ही अभद्रता करने लगे। आइडी मांगी तो वह भी नहीं दिखाई। हंगामा देखकर सड़क पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बजाज नगर थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और देर रात तक दोनों पक्षों में समझाइश चल रही थी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

उधर, कैफे वालों का कहना था कि एक पुलिसकर्मी एसआइ फूलचंद था। कैफे पर आते ही उसने वहां काम कर रहे आकाश मेहता से अभद्रता की। वहां पहुंचे आकाश के परिचित बलजीत से भी मारपीट की। डीसीपी कावेन्द्र सागर ने बताया कि एसीपी आदित्य पूनिया मामले की जांच कर रहे हैं। देर रात दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी ले रहे थे। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही मारपीट के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने राजस्थान को 7896 करोड़ की दी सौगात, ऊर्जा मंत्री ने बताया- कैसे सुधरेगा बिजली तंत्र?