Rajasthan Energy Department: पांच दिवसीय इस पर्व पर सभी 220 एवं 132 के.वी. जी.एस.एस. पर डिस्कॉम द्वारा आपूर्ति में समन्वय के लिए अधिशाषी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है।
Electricity Connection: जयपुर। दीपावली पर शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम ने सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं। शहर में विद्युत लाइनों एवं सब-स्टेशनों के रख-रखाव (प्री दीपावली मेंटीनेन्स) का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जयपुर शहर में 33/11 केवी के 148 सब-स्टेशन हैं। जिन पर 33 केवी के 214 फीडर, 11 केवी के 1290 फीडर तथा 15,486 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। जिनकी मेंटीनेंस का कार्य पूरा कर लिया गया है। दीपावली पर बढ़ते विद्युत भार एवं बढ़ती मांग के अनुरूप विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए 206 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की क्षमता में वृद्धि की गयी है।
इसके अतिरिक्त दोनों सिटी सर्किल से संबंधित सभी उपखण्ड कार्यालयों में घरेलू केबल के कनेक्शन 24 घंटे में जारी किये जा रहे हैं। आवेदन पत्रावली प्राप्त होते ही वेरिफिकेशन के पश्चात तुरंत मांग पत्र जारी कर सभी प्रकार के सर्विस लाइन के कनेक्शन त्वरित आधार पर जारी किये जा रहे हैं। अन्य श्रेणियों तथा जॉब कार्य वाले कनेक्शनों के आवेदनों के कनेक्शन भी दिवाली से पूर्व जारी करने की हर संभव कार्यवाही की जा रही है। कनेक्शनों के लिए पर्याप्त मात्रा में मेटेरियल उपलब्ध है।
जयपुर शहर में दीपावली पर व्यापार मंडलों द्वारा की जाने वाली सामूहिक सजावट के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन जारी हो सकेंगे। इन अस्थाई कनेक्शनों पर अघरेलू श्रेणी की वर्तमान में प्रचलित सामान्य दरों (सिंगल रेट) से राशि लेने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। शहर में सजावट के लिए वर्ष 2023 में 63 तथा 2024 में 95 अस्थाई विद्युत कनेक्शन जारी किये गये थे। इस बार विभिन्न व्यापार मण्डलों एवं प्रतिष्ठानों को 110 अस्थायी विद्युत संबंध दिया जाना अनुमानित है। आवेदन प्राप्त होते ही विद्युत संबंध जारी किये जाने की पूर्ण व्यवस्था है।
पांच दिवसीय इस पर्व पर सभी 220 एवं 132 के.वी. जी.एस.एस. पर डिस्कॉम द्वारा आपूर्ति में समन्वय के लिए अधिशाषी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही 33/11 के.वी. सब-स्टेशनों पर कनिष्ठ अभियन्ताओं की एवं लोड़ सेंटर वाले ट्रांसफॉर्मरों पर तकनीकी कर्मचारियों की 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक के ड्यूटी आदेश निकाल दिये गये हैं।
वृत्त एवं खण्ड़ स्तर पर उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किये जाएगेंः-
| नियंत्रण कक्ष / नगर खण्ड का नाम | टेलिफोन नम्बर | मोबाइल नम्बर (नियंत्रण कक्ष) | मोबाइल नम्बर (अधिशाषी अभियन्ता) |
|---|---|---|---|
| केन्द्रीयकृत कॉल सेन्टर | 2203000 | 9413390406 | टोल फ्री — 18001806507 |
| वृत्त स्तरीय कंट्रोल रूम | 2202762 | 9413391207 | — |
| नगर खण्ड प्रथम कन्ट्रोल रूम | 2231770 | 9413390214 | 9413390064 |
| नगर खण्ड द्वितीय कन्ट्रोल रूम | 2571559 | 9413390215 | 9413390065 |
| नगर खण्ड तृतीय कन्ट्रोल रूम | 2571613 | 9413390252 | 9413390066 |
| नगर खण्ड चतुर्थ कन्ट्रोल रूम | 2612895 | 9414029406 | 9413390067 |
| नगर खण्ड पंचम कन्ट्रोल रूम | 2618460 | 9413390275 | 9413390068 |
| नगर खण्ड षष्ठम कन्ट्रोल रूम | 2782565 | 9413390287 | 9413390069 |
| नगर खण्ड सप्तम कन्ट्रोल रूम | 2232692 | 9413390305 | 9413390070 |
| नगर खण्ड अष्टम कन्ट्रोल रूम | — | 9413390291 | 9413389742 |
इनके अतिरिक्त विद्युत उपभोक्ताओं की दीपावली पर्व पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में संभावित दुर्घटना को रोकने की शिकायतें हेतु टेलिफोन नं. 2203000 तथा टोल फ्री नंबर-18001806507 एवं 1912 पर IVRS एवं कॉल सेंटर एजेंट के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा चालू है।
उपभोक्ता अपनी शिकायत X (Formerly Twitter):- @JVVNLCCare, Email:-helpdesk@jvvnl.org, Messenger:-@JVVNLCCare, Bijli Mitra mobile APP एवं energy.rajasthan.gov.in/jvvnl पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिससे उनकी शिकायत का त्वरित निस्तारण करने में सुविधा होगी एवं कतार में लगे अन्य उपभोक्ताओं को भी शिकायत दर्ज करवाने का शीघ्र अवसर मिल सकेगा।
दीपावली पूर्व सभी प्रकार के सामान मय टीएण्डपी एवं सुरक्षा उपकरण सभी उपखण्ड़ों को उपलब्ध करवाये जा चुके हैं। आपातकालीन परिस्थितियों के शीघ्र निस्तारण हेतु पोल, ट्रांसफॉर्मर मय वाहन तैयार कर रखे गये हैं।