जयपुर

डोटासरा ने बीजेपी MLA को कहा- ‘धन्यवाद’, VIDEO वायरल होने के बाद फिर सुर्खियों में आई नौक्षम चौधरी

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर नौक्षम चौधरी का वीडियो को पोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2025, 4:06 PM IST
dotasara
Photo- Patrika Network

Naukshm Chaudhary News: भरतपुर के कामां से भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी का एक वीडियो अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की तमाम विधानसभाओं में कांग्रेस के प्रधानों को हटाकर भाजपा समर्थित प्रधानों को बिठाये जाने का आरोप लगाया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नौक्षम चौधरी का वीडियो को पोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा।

गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा कि- 'भाजपा सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र की हत्या कैसे करती है। ज़रा भाजपा विधायक ज़ुबानी सुनिए। जो बात कांग्रेस पार्टी कह रही है उसकी साक्ष्य खुद सत्ताधारी दल की विधायक दे रही हैं। कामां से भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी ने स्वीकार किया है कि भरतपुर में कांग्रेस से जुड़े प्रधानों को मनगढ़ंत आरोप लगाकर पद से हटाया है और नियमों को ताक पर रखकर बहुमत के खिलाफ उनकी जगह भाजपा से जुड़े प्रधानों को बैठा दिया गया।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'इसका साफ मतलब है कि भाजपा ने राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई करते हुए जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को सत्ता के दुरुपयोग से हटाया गया। भाजपा ने संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की खुलेआम हत्या की है। नौक्षम का धन्यवाद जो उन्होनें हिम्मत करके सच्चाई सबके सामने रखी है। लेकिन भाजपा विधायक की यह स्वीकारोक्ति खतरनाक है।'

भाजपा ने अपनी परंपरा बना लिया- डोटासरा

डोटासरा ने आगे कहा कि 'क्योंकि भाजपा ने इसे अपनी परंपरा बना लिया तो सरकार बदलते ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हटाना सामान्य हो जाएगा। जिससे लोकतंत्र का पूरा ढांचा ढह सकता है और जनता के वोट की कोई कीमत नहीं बचेगी। क्या भाजपा के लिए कानून और संविधान का अब कोई महत्व नहीं रह गया है? क्या भाजपा नेताओं को लगता है कि वह हमेशा सत्ता में रहेंगे? भाजपा नेताओं को सोचना चाहिए कि 3 साल बाद सरकार बदलेगी तब उनकी स्थिति क्या होगी?

नगर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा का बनाएं प्रधान- नौक्षम

वीडियो में विधायक नोक्षम भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की तमाम विधानसभाओं में कांग्रेस के प्रधानों को हटाकर भाजपा समर्थित प्रधानों को बिठाये जाने की बात कह रही हैं। उन्होंने कहा कि आप भी अपने समाज में से नगर विधानसभा क्षेत्र में किसी को भी प्रधान बनाएं, मैं आपके साथ हूं, ताकि हम भी शान से कह सकें कि देखो हमने भी कांग्रेस के बनाए सभी प्रधानों को हटाकर भाजपा समर्थित प्रधानों को लगाया है।

Updated on:
27 Aug 2025, 4:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All