जयपुर

Video: आधी रात के बाद राजस्थान के कई शहरों में आया भूकंप, जान बचाने घरों से बाहर दौड़े लोग, जानिए कहां कितना नुकसान हुआ…

भूकंप के बारे मं फिलहाल संबधित विभाग की ओर से कोई सूचना जारी नहीं की गई है।
2 min read
Oct 17, 2022
Earthquake
Villagers sorrounded mines after earthquake

जयपुर
रविवार देर रात राजस्थान के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर, बीकानेर, गंगानगर, कोटा समेत कई शहरों में भूकंप के झटकों के कारण आधी रात करीब साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच लोग अपने अपने घरों से बाहर दौड़ आए। इन झटकों से फिलहाल किसी भी शहर से बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र जमीन के करीब दस किलोमीटर नीचे बताया गया हैं।

जयपुर के कई कस्बों और क्षेत्रों में यह झटके महसूस किए गए हैं। जयपुर के अलावा टोंक के निवाई मंे भूकंप का केंद्र बताया गया है। तीस से पांच सैकेड के लिए महसूस किए गए इन झटकों के कारण फिलहाल टोंक में कोई बड़ा नुकसान होने की सूचना नहीं है। इसी तरह जयपुर में दो से चार सैकैंड के लिए ये भूकंप के झटके महसूस किए गए ।

बीकानेर और गंगानगर शहर में भी ये झटके महसूस किए गए। रात साढे़ बारह बजे के बाद लोगों को ये झटके महसूस हुए और उसके बाद लोग अपने घरों से बाहर के लिए दौड़ आए। बताया जा रहा है कि चारों शहरों में अलग अलग तीव्रता नापी गई है। रियेक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 से करीब चार तक महसूस की गई है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस तीव्रता से फिलहाल नुकसान की कहीं पर भी कोई सूचना नहीं है।

भूकंप के बारे मं फिलहाल संबधित विभाग की ओर से कोई सूचना जारी नहीं की गई है। भूकंप के बारे मं फिलहाल संबधित विभाग की ओर से कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

Published on:
17 Oct 2022 08:18 am