
देहरी पर सो रहे कुत्ते को कुचलकर भागा डाक्टर
जयपुर
राजधानी जयपुर में फिर से पैंथर की दस्तक हुई है। इस बार पैंथर जयपुर की जगतपुरा क्षेत्र में पामकोर्ट कॉलोनी में घुमता दिख रहा है। आधी रात बाद कॉलोनी में घुमता दिख रहा यह पैंथर कॉलोनी के कुछ लोगों के घरों के बाहर लगे सीसी कैमरों में कैद हुआ है। आज सवेरे इसकी जानकारी जब कॉलोनी के लोगों को लगी तो दहशत फैल गई।
सवेरे ही वन विभाग के लोगों को इसकी जानकारी दी गई और अब वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच रही है। स्थानीय निवासी ने बताया कि पामकोर्ट कॉलोनी के आसपास फिलहाल जंगल भी नहीं हैं, पता नहीं पैंथर कहां से यहां आया। देर रात कुछ सड़कों पर दिखा और अब कहां गया यह पता नहीं। अब दहशत का माहौल बना हुआ है। रात का यह वीडियो डराने वाला है।
जिन गलियों में पैंथर घुमता दिख रहा है वहां रहने वाले लोग ज्यादा दहशत में है। पामकोर्ट कॉलोनी के अलावा आसपास स्थित कॉलोनियों में भी पैंथर के मूवमेंट की जानकारी मिल चुकी है। पैंथर रात से गायब है और अब दहशत बरकरार है। गौरतलब कि कुछ दिन पहले जयपुर के चंदवाजी क्षेत्र में एक पेंथर ने एक नव निर्मित यूनिवर्सिटी भवन में दहशत फैलाई थी। वहां पर तीन लोगों पर हमला किया था।
घर में घुसकर भी लोगों की जान लेने की कोशिश की थी। पैंथर को बड़ी मुश्किल से काबू किया गया था। वहां पर तीन लोगों पर हमला किया था। घर में घुसकर भी लोगों की जान लेने की कोशिश की थी। पैंथर को बड़ी मुश्किल से काबू किया गया था।
Published on:
15 Oct 2022 01:50 pm
