10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़पति बिजनेस वुमन को दोस्त ने बना दिया कॉल गर्ल, हवाई जहाज से दोस्तों के पास भेजने लगा, उसने बस ये गलती की थी…

पुलिस थाने पहुंची और पुलिस वालों को कहा कि मैं टूट चुकी हूं, मरना चाहती हूं अब, सब खत्म हो गया अब.....। क्या वास्तव में औरत होना इतना बड़ा गुनाह है....?
2 min read
Google source verification
gang rape

gang rape: एक दरिंदा गिरफ्तार, दो नामजद की तलाश


जयपुर
रमा, बदला नाम...। उम्र करीब चालीस साल और करीब दस साल से जयपुर में लॉड्री बिजनिस में अच्छा और बड़ा नाम। बिजनिस के दौरान नीरज नाम के एक युवक से मुलाकात हुई, दोस्ती और फोन पर बात होने लगी और फिर एक रेस्टोरेंट में काफी पी। बस यही से बुरे दिन शुरु हो गए रमा और उसके बिजनिस के। दस लाख रुपए गवांए, चार साल में दर्जनों पर रेप और गैंगरेप झेला और अब हालात ये है कि कांच में खुद का ही अक्स देखने तक से घिन्न होने लगी है। पुलिस थाने पहुंची और पुलिस वालों को कहा कि मैं टूट चुकी हूं, मरना चाहती हूं अब, सब खत्म हो गया अब.....। क्या वास्तव में औरत होना इतना बड़ा गुनाह है....? जयपुर की इस बिजनिस वूमन के साथ चार साल में जो हुआ उसके आधार पर अब करणी विहार पुलिस ने गैंगरेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नीरज, हनी और मयंक नाम के तीन युवकों समेत अन्य कुछ लोगों पर केस दर्ज किया है।

इस तरह से हुई बर्बादी की शुुरआत.... क्या व्यापार बढ़ाना इतना दर्दनाक हो सकता है ?
दर्ज एफआईआर के आधार पर करणी विहार पुलिस ने बताया कि करणी विहार और अन्य जगहों पर रमा का अच्छा कारोबार है। दो बच्चे हैं और पति का अपना काम है। सेल्फ मेड बिजनिस वूमन हैं रमा। कई लोग साथ काम करते हैं। साल 2018 में नीरज नाम के एक युवक से मुलाकात हुई अपने किसी कॉमन फ्रैंड के जरिए। उसके बाद नीरज से बात होने लगी व्यापार और अन्य मुद्दों को लेकर। नीरज ने अपने दोस्तों से मुलाकात कराई। अपने आप को बड़ा करोबारी बताया। बताया कि जयपुर के अलावा अन्य शहरों और कई अन्य राज्यों में व्यापार बढ़ाया जा सकता है। दस लाख रुपए फिलहाल लगेंगे। नीरज की बातों में रमा आ गई और अपनी पूजी दे दी। कुछ दिन बार फिर मुलाकात हुई और नीरज ने दस्तावेज मांगे। रमा ने ऐसा ही किया। उसके बाद काम के सिलसिले में जयपुर की एक रेस्टोरेंट में बुलाया और बातों के दौरान साथ कॉफी पी। उसके बाद होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे, चोट के निशान थे और दर्द के मारे शरीर टूट रहा था। नीरज पास ही नग्न बैठा शराब पी रहा था। रमा ने पुलिस को बताया कि उसके साथ नशे में रेप किया गया और पीटा गया। वीडियो बनाकर दिखाए और कहा कि अब शुरु हो जाओ जैसा कहता हूं करो....। नहीं तो तुम्हारे बालिग बच्चों के मोबाइल पर ये वीडियो भेज दिए जाएंगे।

उसके बाद गैंगरेप और फिर रेप के लिए एयर टिकट भेजने लगा नीरज, कॉल गर्ल बना दिया
रमा ने पुलिस को बताया कि नीरज के बाद उसके दोस्त हनी और मयंक आने लगे। एक साथ गैंगरेप करने लगे। हर वह गंदा काम होने लगा जो गंदे वीडियो में दिखाया जाता है। मैं चुप चाप सहती रही। उसके बाद रायपुर, जयपुर और कई राज्यों में नीरज ने अपने दोस्तों के पास मुझे भेजना शुरु करना दिया। रमा ने पुलिस को बताया कि नीरज का फोन आते ही मेरी जान निकल जाती थी। वह फोन करता, एयर टिकिट भेजता और सिर्फ होटल या रिसोर्ट के बारे में जानकारी भी देता। मैं कुछ कहती तो कहता कि दस मिनट में वीडियो तुम्हारे बच्चों को मिल जाएंगे। रमा ने पुलिस को बताया कि चार साल के दौरान कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो हर महीने उसके साथ कई बार गंदा काम हुआ है। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब दो पेज की एफआईआर दर्ज की है। मामला इतना गंभीर है कि इसकी जांच एसीपी वैशाली नगर आलोक कुमार कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग