जयपुर

Education News: विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 16 मार्च तक होंगे आवेदन

lottery system admission: कक्षा 1 से 9 तक प्रवेश का शेड्यूल जारी, अधिक आवेदन पर लॉटरी से होगा चयन,कक्षा 9 में प्रवेश परीक्षा से चयन, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र।

less than 1 minute read
Mar 05, 2026
Photo AI

Swami vivekanand model school: जयपुर. राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत कक्षा 1 से कक्षा 9 तक प्रवेश के लिए अभिभावक 6 मार्च से 16 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार आवेदन निर्धारित समय सीमा में ही स्वीकार किए जाएंगे।

कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष और अधिकतम 7 वर्ष से कम होना अनिवार्य रखा गया है। कक्षा एक में इस वर्ष शत-प्रतिशत नए प्रवेश किए जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम 40 विद्यार्थियों की सीमा निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Education: बड़ा निर्णय, राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से ही उपलब्ध होगी यह सुविधा

वहीं कक्षा 2 से कक्षा 5 तक केवल रिक्त सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा। यदि किसी कक्षा में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो विद्यार्थियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 23 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

कक्षा 6 से 8 तक भी प्रवेश केवल रिक्त सीटों पर होंगे और इन कक्षाओं में भी अधिक आवेदन आने की स्थिति में चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। दूसरी ओर कक्षा 9 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा देनी होगी, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र का आगाज 1 अप्रैल से होगा। वहीं कक्षा 10 और कक्षा 12 में प्रवेश केवल सीबीएसई के नियमों के अनुसार ही दिए जाएंगे। कक्षा 11 में प्रवेश को लेकर अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Board Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा संपन्न, मूल्यांकन कार्य शुरू

Updated on:
05 Mar 2026 02:00 pm
Published on:
05 Mar 2026 01:53 pm
Also Read
View All
Rajasthan Farmers : कम लागत में बंपर उपज का फार्मूला है ‘जीवामृत’, जानें कैसे बदल जाएगी राजस्थान के किसानों की किस्मत

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 68 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (25 फरवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 68 में भेजी गई कहानियों में भव्य दशोरे, देवांशी सोखल और अदिति कौशिक: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

गवर्नमेंट-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल से ही एआइ क्रांति संभव

Rajasthan : भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है… : अशोक गहलोत

हमले के बाद का सैन्यकृत ईरान और हमारी रणनीतिक संतुलन परीक्षा

अगली खबर