12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

No Helmet No Petrol अभियान: राजस्थान पुलिस की सख्त सड़क सुरक्षा मुहिम, जान बचाने की अनोखी पहल

Helmet Mandatory: बिना हेलमेट दोपहिया सवारों को पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिलेगा। सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटों को रोकने के लिए पुलिस का नवीनतम कदम, जागरूकता के साथ सख्ती।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

May 12, 2026

Road Safety Campaign

Road Safety Campaign

जयपुर. राजस्थान पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए एक अनूठी और प्रभावी पहल शुरू की है। अब बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलेगा।

धौलपुर पुलिस की ओर से शुरू किए गए #NoHelmetNoPetrol अभियान की सराहना सोशल मीडिया पर हो रही है। राजस्थान पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर जारी इस पोस्ट में साफ कहा गया है – “हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं!” यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें सिर की चोट के कारण

आंकड़ों के अनुसार, भारत में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें सिर की चोट के कारण होती हैं। हेलमेट पहनने से इन चोटों में 70 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। लेकिन जागरूकता के बावजूद कई लोग हेलमेट को गंभीरता से नहीं लेते। इन्हीं को ध्यान में रखकर धौलपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर यह नियम लागू किया है।

अभियान लोगों को सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए

पुलिस का कहना है कि यह अभियान किसी को सजा देने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए है। पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले हर दोपहिया सवार को हेलमेट पहने हुए दिखाना अनिवार्य होगा। बिना हेलमेट वाले व्यक्ति को तेल नहीं दिया जाएगा।

अभियान को पूरे राज्य में फैलाने का संकेत दिया

राजस्थान पुलिस ने इस अभियान को पूरे राज्य में फैलाने का संकेत भी दिया है। धौलपुर पुलिस के इस कदम की मुख्यमंत्री कार्यालय और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को भी टैग किया गया है, जिससे लगता है कि यह पहल जल्द ही बड़े स्तर पर लागू हो सकती है।

पुलिस की अपील: सड़क पर निकलने से पहले हेलमेट जरूर पहनें

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि केवल चालान काटने से काम नहीं चलता, सख्ती के साथ जागरूकता जरूरी है। एक यूजर ने लिखा, “जब तक सख्ती नहीं होगी, लोग हेलमेट को गंभीरता से नहीं लेंगे।”राजस्थान पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर निकलने से पहले हेलमेट जरूर पहनें। क्योंकि जान की कीमत किसी भी चीज से ज्यादा है। यह अभियान न सिर्फ दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगा, बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल भी बन सकता है।

देश के कई राज्यों में चल रहा अभियान

राजस्थान पुलिस (धौलपुर) के “No Helmet No Petrol” अभियान जैसा अभियान देश के अन्य राज्यों में भी चल रहा है।-

  • उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा अभियान सितंबर 2025 में पूरे राज्य में “No Helmet No Fuel” अभियान चला। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाले दोपहिया सवारों को तेल नहीं दिया गया। CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में पुलिस, परिवहन एवं प्रशासन ने मिलकर चलाया। 2026 में भी रोड सेफ्टी मंथ के दौरान कुछ जिलों में दोबारा चलाया गया।
  • आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जनवरी 2026 से “No Helmet-No Petrol” अभियान शुरू किया गया। पेट्रोल पंप मालिकों को सख्त निर्देश दिए। अनंतपुर में फरवरी 2026 में लागू किया। इससे पहले तिरुपति में दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है।
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर में सितंबर 2025 में पेट्रोल डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने “No Helmet No Petrol” अभियान चलाया।
  • असम के करबी आंगलोंग में मार्च 2026 में जिला प्रशासन ने बिना हेलमेट पेट्रोल न देने का आदेश जारी किया।
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा आदि में भी स्थानीय स्तर पर इसी तरह की पहल हुई है।