Jaipur News : राजधानी जयपुर में शर्मनाक हरकत सामने आई है।
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में चार दिन पहले एक महिला से मारपीट करने और खाली कागज पर हस्ताक्षर करवाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस मामले में 5 महिलाओं सहित 9 जनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी गुरु भूपेन्द्र ने बताया कि इस संबंध में 21 सितंबर को पीड़ित महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने बताया कि ससुराल में झगड़े की वजह से महिला अलग रह रही है।
यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्र महोत्सव तीन से, घर घर होगी घट स्थापना
आरोप है कि, 20 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी सास, पति सहित कई लोग आए। घर में घुसकर मारपीट की और गले से सोने की चेन, टॉप्स, अंगूठी और चांदी को पायजेब निकाल ली। महिला का आरोप है कि, ससुराल वाले उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए गाड़ी में पटककर बस्सी ले गए, उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। एक कमरे में बंद कर उसके साथ छेडछाड़ की गई। इसके बाद आरोपियों ने उससे खाली कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए।