जयपुर

बेटियों को पहचान बनाने की प्रेरणा दें, 20 मार्च को बेटियों को कार्यस्थल पर जरूर लाएं

Patrika Group's 'Bitiya @Work' Campaign: पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश की जयंती 20 मार्च, बेटियों और उनके माता-पिता के लिए गर्व और उत्साह से भरा दिन बनने जा रही है।
less than 1 minute read
Mar 18, 2026
फोटो सोर्स:मेटा एआइ
फोटो सोर्स:मेटा एआइ

Patrika Group's 'Bitiya @Work' Campaign: पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश की जयंती 20 मार्च, बेटियों और उनके माता-पिता के लिए गर्व और उत्साह से भरा दिन बनने जा रही है। इस खास मौके पर ‘बिटिया@वर्क’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जो समाज में बेटा-बेटी की समानता का संदेश देने की एक अनूठी पहल है।

क्या है बिटिया @वर्क

पत्रिका समूह के सामाजिक सरोकारों की इस पहल के तहत, माता-पिता अपनी बिटिया को कार्यस्थल पर लाकर उसे अपने कार्यों से परिचित कराते हैं। इस दौरान पत्रिका ऑफिस में बेटियां माता-पिता की सीट पर बैठकर उनके कामकाज को समझने का प्रयास करती हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास जागृत होता है और वे भविष्य में नेतृत्व की भूमिका के लिए प्रेरित होती हैं।

'बिटिया वर्क' अभियान के तहत 20 मार्च को बेटियां अपने माता पिता के साथ उनके कार्यस्थल पर जाकर कामकाज को समझेंगी। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे उन्हें अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएं।

साथ ही यह अहसास भी करवाएं कि जीवन में किसी मुकाम को हासिल करने पर विशिष्ट पहचान बनती है और मान-सम्मान बढ़ता है। इससे बेटियों के सपनों को दिशा मिलेगी। यह अनुभव उन्हें प्रेरित करने के साथ ही उनके भीतर नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करेगा। बेटियां अपने इनोवेटिव आइडिया गूगल फॉर्म से पत्रिका को भेज सकेंगी।

Published on:
18 Mar 2026 07:45 am