जयपुर

English Medium School: महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश शुरू, 25 मार्च को लॉटरी से चयन

Rajasthan Education News: सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 25 मार्च को लॉटरी से होगा चयन। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में दाखिले का मौका, 14 से 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन।

less than 1 minute read
Mar 12, 2026
Feature image
Photo AI

Mahatma Gandhi English Medium School: जयपुर. राज्य के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सत्र 2026–27 के लिए नए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार अभिभावक 14 मार्च से 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों का चयन 25 मार्च को लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च को संबंधित विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।

इसके बाद 28 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 अप्रैल से नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

पहली बार 12वीं से पहले आएगा 10वीं बोर्ड का परिणाम

जयपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में इस बार एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि सीनियर सेकंडरी (12वीं) से पहले सेकंडरी (10वीं) बोर्ड का परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन के अनुसार दसवीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है।

इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम तेज गति से किया जा रहा है। बोर्ड ने कॉपियों की जांच के लिए प्रदेशभर में 30 हजार 915 परीक्षकों को लगाया है, जो लगातार मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में समय मिल सके।

Updated on:
13 Mar 2026 11:00 am
Published on:
12 Mar 2026 10:45 am