जयपुर

Exam Results: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की उलटी गिनती शुरू, दिसंबर-जनवरी में आएंगे बड़े नतीजे

Exam Results Update: VDO से प्लाटून कमांडर तक: कर्मचारी चयन बोर्ड ने बताई परिणामों की संभावित तिथियां। लाखों अभ्यर्थियों को राहत, जल्द जारी होंगे विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के परिणाम।

less than 1 minute read
Dec 18, 2025
Feature image

RSMSSB Result: जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से परिणामों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अब जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। बोर्ड ने अलग-अलग भर्तियों के परिणाम जारी करने की संभावित तिथियां सार्वजनिक कर दी हैं, जिससे अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

दिसंबर-जनवरी में आएंगे अहम परिणाम

बोर्ड के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का परिणाम 19 दिसंबर तक जारी किया जा सकता है। इसके बाद परिचालक भर्ती का परिणाम 7 जनवरी तक आने की संभावना है। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 14 जनवरी तक घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही वाहन चालक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षाओं के नतीजे 15 जनवरी तक जारी होने की उम्मीद जताई गई है।

जानें किस भर्ती परीक्षा का कब आएगा परिणाम

क्रम संख्याभर्ती का नामसंभावित परिणाम तिथि
1ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती19 दिसंबर तक
2परिचालक भर्ती07 जनवरी तक
3चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती14 जनवरी तक
4वाहन चालक भर्ती15 जनवरी तक
5प्लाटून कमांडर भर्ती15 जनवरी तक

अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें। परिणाम घोषित होते ही आगे की चयन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति से जुड़ी सूचनाएं भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इन नतीजों के जारी होने से प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

Published on:
18 Dec 2025 02:45 pm