जयपुर

बैंक अधिकारी बन इस तरह करता था ठगी, पुलिस ने बिछाया जाल तो चढ़ गया हत्थे

बैंक अधिकारी बन इस तरह करता था ठगी, पुलिस ने बिछाया जाल तो चढ़ गया हत्थे

2 min read
Jul 10, 2018
Feature image

जयपुर
मुहाना थाना पुलिस ने बैंक अधिकारी बन ऑनलाइन ठगी करने वाले को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाना इलाके के एक व्यक्ति को झांसा देकर उसके खाते की जानकारी हासिल कर ली, इसके बाद उसके खाते से ऑनलाइन दो लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद कई और मामले खुलने की उम्मीद है।

बैंक प्रतिनिधि बनकर कॉल किया

थानाप्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक मिश्रा निवासी नई दिल्ली के उत्तमनगर का है। आरोपी ने थाना इलाके के ताराप्रकाश को बैंक प्रतिनिधि बनकर कॉल किया और उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। बाद में उसके खाते से दो लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की।

यूं बिछाया पुलिस ने जाल

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने खाते से जिन वॉलेट पर पैसा ट्रांसफर हुआ उनकी जानकारी जुटाई। इसके बाद खरीदारी के दौरान जिन लोगों को पैसा जिस वॉलेट से ट्रांसफर किया गया तो उसके रिकार्ड में दिल्ली एरिया सामने आया। इसके बाद करीब सात दिन पड़ाव करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है, लेकिन उसके पास इस बारे में कोई रिकार्ड या जानकारी नहीं है कि किस जगह के व्यक्ति को कितने की चपत लगाई है।


Read other News---

शादी समारोह में इस तरह चुराती थीं सामान, हुआ पर्दाफाश

हरमाड़ा थाना पुलिस ने शादी समारोह से रुपए व जेवरात से भरा बैग व अन्य सामान चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी लखन सिंह खटाणा ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं लीलावती उर्फ लीला (40), नैना कुमारी (19) और लिछमा देवी (19) निवासी मूलत: भरतपुर हाल खाना बदोश वीटी रोड मानसरोवर की रहने वाली हैं। हाल ही में आरोपी महिलाओं ने जय विलास रिसोर्ट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिलाएं अच्छे कपड़े पहनकर शादी समारोह में शरीक होती थीं। मुख्य लोगों के आस-पास खड़ी रहतीं और वरमाला सहित ऐसे समय जब लोगों का ध्यान नहीं रहता तो महंगे सामान या बैग पर नजर रखतीं और मौका देखकर चुरा ले जाती थीं।

Published on:
10 Jul 2018 03:35 am