27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking news : जयपुर में देर रात दो पक्षों में हुआ हंगामा, एक ने वाहनों के शीशे फोड़ दिए तो दूसरे ने निकाले ​हथियार

जयपुर में देर रात दो पक्षों में हुआ हंगामा, एक ने वाहनों के शीशे फोड़ दिए तो दूसरे ने निकाले हथियार
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Jul 09, 2018

 हंगामा

हंगामा

जयपुर

भट्टा बस्ती थाना इलाके में रविवार रात दो लड़कों से मारपीट मामले ने तूल पकड़ लिया। पिटने वाले लड़कों के समर्थन में भारी संख्या में लोग पीटने वाले लड़कों की कॉलोनी में घुसे और बाहर खड़े वाहनों के शीशे फोड़ दिए। इस पर दूसरे पक्ष की ओर से भी लोगों ने हथियार निकाल लिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम ने लोगों को सकते में ड़ाल दिया। जिसके बाद से हालात तनाव पूर्ण बने हुए हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस के मौके पर पहुंच जाने से स्थिति काबू में आ गई। इलाके में भारी जाब्ता तैनात कर दिया है।

किसी बात को लेकर हुई मारपीट

एडिशनल डीसीपी राजेश मील ने बताया कि रात करीब 11.35 बजे टाटा नगर निवासी हिमांशु चौधरी और बिट्टू हरिजन शिवाजी पार्क की ओर गए थे। इस दौरान शिवाजी नगर निवासी शोएब और उसके तीन साथी वहां मिले। वहां पर किसी बात को लेकर चारों ने हिमांशु और बिट्टू से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर मेडिकल कराने के लिए थाने ले आई।

बाहर खड़ी गाडि़यों में तोडफ़ोड़ और बिजली गुल

इसके बाद मारपीट की जानकारी टाटानगर में दोनों परिवार वालों को लगी तो भारी संख्या में लोग शिवाजी नगर पहुंचे और आरोपियों को बाहर निकालने की कहते हुए बाहर खड़ी गाडि़यों में तोडफ़ोड़ कर दी। उधर, कॉलोनी में इतने लोगों को देख दूसरे पक्षों ने भी हथियार निकाल लिए। बिजली गुल हो जाने से माहौल भयानक हो गया।

कई जगहों पर पुलिस जाब्ता तैनात

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली तो शास्त्रीनगर, भट्टाबस्ती, विद्याधरनगर समेत अनेक थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। वहीं दोनों पक्षों के लोगों को अलग-अलग कर पुलिस की ओर से बात की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में कई जगहों पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारी मामले पर निगाह बनाये हुए हैं।