जयपुर

Farmers Relief: बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं पर मानकों में छूट, सोमवार से तेज होगी एमएसपी पर खरीद

Agriculture Policy: एमएसपी पर गेहूं खरीद को मिलेगा रफ्तार, किसानों को राहत देने के बड़े फैसले। कोटा-बूंदी में गेहूं खरीद दोगुनी करने की तैयारी, हर किसान की उपज खरीदी जाएगी।
2 min read
Apr 04, 2026
Feature image

MSP: जयपुर. राजस्थान के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की अधिकतम खरीद सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में कोटा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय खाद्य निगम (FCI), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजफेड, सहकारिता विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में बिरला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए खरीद मानकों में आवश्यक छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को उसकी उपज बेचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए और हर किसान का गेहूं एमएसपी पर खरीदा जाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मंडियों में जाकर किसानों से सीधे संवाद करें और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करें। साथ ही, केंद्र सरकार से गुणवत्ता मानकों में छूट के लिए बातचीत हो चुकी है और जल्द ही इसके आदेश जारी होने की संभावना है, जिससे प्रभावित गेहूं का रिजेक्शन कम होगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सोमवार से कोटा और बूंदी जिलों के सभी खरीद केंद्र पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगे। किसानों को स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी जाएगी और एक सप्ताह तक निर्धारित तिथि के बाद भी तुलाई की अनुमति होगी, जिससे किसानों को लचीलापन मिलेगा।

लॉजिस्टिक्स और भंडारण को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले

लॉजिस्टिक्स और भंडारण को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बिरला ने निर्देश दिए कि बारदाने की कोई कमी नहीं होनी चाहिए और अगले सात दिनों में अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, गोदामों को अवकाश के दिनों में भी खुला रखने और रेलवे रैक की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कम गुणवत्ता वाले गेहूं के सैंपल प्रस्तुत करते हुए केंद्र सरकार से जल्द राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने कोटा संभाग में गेहूं खरीद का लक्ष्य 6 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर दोगुना करने का सुझाव भी दिया।

प्रशासन ने किसानों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए भामाशाह मंडी में कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी हैं और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

एक नजर में जानें

मुख्य बिंदु
एमएसपी पर 100% गेहूं खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश
बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं पर मानकों में छूट
सोमवार से सभी खरीद केंद्र पूरी क्षमता से संचालित
किसानों को स्लॉट बुकिंग और लचीली तुलाई सुविधा
खरीद लक्ष्य को दोगुना करने की तैयारी
बारदाने की कमी न हो, अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश
अवकाश के दिनों में भी गोदाम खुले रहेंगे
रेलवे रैक की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित
भामाशाह मंडी में कंट्रोल रूम स्थापित होगा
किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
Updated on:
04 Apr 2026 09:54 pm
Published on:
04 Apr 2026 09:54 pm
Also Read
View All
पत्रिका इग्नाइटर्स-2026 में रजिस्ट्रेशन कराने का आज आखिरी मौका, 15 से 18 जुलाई को होगा सम्मान समारोह

‘कलयुग के बच्चे’, जयपुर में सरकारी नौकरी के लिए मां को मरवाने वाली बेटी पर भड़की इन्फ्लुएंसर, मनचली मिशा बोलीं- युग का अंत हो जाना चाहिए

राजस्थान में अब जमीन के बदले नहीं मिलेगा ‘नकद मुआवजा’, जानें क्या है भजनलाल सरकार की नई प्लानिंग? 

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले ‘आरक्षण’ होगा तय, OBC आयोग का सर्वे आज से शुरू, घर-घर जुटाए जा रहे ‘डिजिटल डेटा’

Rajasthan Police : राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में बदले कई अधिकारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट