जयपुर

Farooq Abdullah Assault : अशोक गहलोत ने कहा, कड़ी सुरक्षा के बीच हमला होना बेहद गंभीर, जानें सचिन पायलट की प्रतिक्रिया

Farooq Abdullah Assault : नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला एक हमले में बाल-बाल बच गए। इस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा कड़ी सुरक्षा के बीच हमला होना बेहद गंभीर बात है। सचिन पायलट ने भी कही बड़ी बात।
2 min read
Farooq Abdullah Assault Ashok Gehlot said attack in midst of tight security is very serious Know Sachin Pilot reaction
कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत व सचिन पायलट। फोटो पत्रिका

Farooq Abdullah Assault : नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला एक हमले में बाल-बाल बच गए। इस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा कड़ी सुरक्षा के बीच हमला होना बेहद गंभीर बात है। इस मामले में सचिन पायलट ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।

फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले पर अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले का समाचार सुनकर चिंतित हूं। पुलिस की मौजदूगी एवं कड़ी सुरक्षा के बीच हमला होना बेहद गंभीर बात है।

अशोक गहलोत ने कहाकि इस मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए और फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा को और अधिक कड़ा किए जाने की आवश्यकता है।

इस गंभीर चूक की जांच होनी चाहिए - सचिन पायलट

इस मामले में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट X के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में जानलेवा हमले से बाल-बाल बच गए। यह एक बेहद चिंताजनक घटना है। सौभाग्य से, वे सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं। सुरक्षा में हुई इस गंभीर चूक की पूरी और गहन जांच होनी चाहिए।

फारूक अब्दुल्ला के दामाद थे सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट का जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा अब्दुल्ला से विवाह (2004) हुआ था। पर अब उनका तलाक हो चुका है।

फायरिंग में बाल-बाल बचे फारूक अब्दुल्ला

जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में बुधवार शाम एक शादी समारोह में फायरिंग की घटना के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। अब्दुल्ला एक वकील की शादी में शामिल होने गए थे, जहां जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। घटना रॉयल पार्क के पास हुई, जहां एक व्यक्ति ने अचानक गोली चलाई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गोली से फारूक अब्दुल्ला को कोई चोट नहीं आई।

Updated on:
12 Mar 2026 10:42 am
Published on:
12 Mar 2026 10:42 am