जयपुर

Rajasthan Budget 2026 : बजट में बहुत सारी नई चीज़ों की करेंगे घोषणा : दीया कुमारी

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य के बजट पर कहा, बहुत सारी नई चीज़ों की हम घोषणा करेंगे।

less than 1 minute read
डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी। फोटो पत्रिका

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार 11 फरवरी को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी 11 बजे से राज्य का बजट पेश करेंगी। इससे पहले दीया कुमारी ने राज्य के बजट पर कहा, विकसित राजस्थान के लिए, राजस्थान के संपूर्ण विकास के लिए, राजस्थान की जनता के लिए यह बजट है। समावेशी बजट, बहुत अच्छा बजट होगा। बहुत अच्छा बजट होगा, बहुत सारी नई चीज़ों की भी हम घोषणा करेंगे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026 : क्या इस बार भी भरतपुर पर मेहरबान रहेगा बजट, दीया कुमारी से उम्मीद लगाए बैठी है जनता

भजनलाल सरकार का आज तीसरा पूर्ण बजट

भजनलाल सरकार का ये तीसरा पूर्ण बजट होगा। इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों और गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास की अनेक घोषणाएं होंगी। जनता की पॉपुलर डिमांड्स को पूरा करने वाली छोटी घोषणाओं को भी बजट में जगह मिलेगी।

कुल 2718 घोषणाएं, 900 पूरी

बीते 2 बजट में भजनलाल सरकार ने कुल 2718 घोषणाएं की थीं। इनमें से 900 पूरी हो चुकी हैं, 1534 प्रगतिरत या प्रशासनिक स्वीकृति की स्थिति में हैं। जबकि 284 घोषणाएं अभी शुरू नहीं हो सकी हैं। वर्ष 2024-25 के बजट में 1277 और 2025-26 के बजट में 1441 घोषणाएं की गई थीं।

ये भी पढ़ें

Vande Bharat Train : डूंगरपुर को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जनता की बल्ले-बल्ले, जानें कब से होगा संचालन

Also Read
View All

अगली खबर