जयपुर

राजधानी में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, टक्कर के बाद कार में लगी आग, चालक जिंदा जला

https://www.patrika.com/jaipur-news/
2 min read
Oct 29, 2018
Fire in Bolero Burn driver alive
राजधानी में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग, चालक जिंदा जला

जयपुर/कोटपुतली
मनोहरपुर थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 148 पर सोमवार को एक बोलेरो में आग लग गई। इस संबंध में एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं कि उसके भाई की बोलेरो गाड़ी के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बोलेरो गाड़ी में आग लग गई। जिसके कारण मेरे भाई की जलने से मृत्यु हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाहपुरा से दमकल मंगवा कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाती तब तक यह गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस के द्वारा जले हुए शव को निम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया की ढाणी इसराला हरीपुरा गठवाडी निवासी सुभाष चंद शर्मा पुत्र कन्हैयालाल लाल शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है मेरा भाई शिवकुमार उर्फ सुवालाल सुबह करीब सुबह 4 बजे किसी काम से अपनी गाड़ी बोलेरो से रवाना हुआ था। जैसे ही वह रतनपुरा के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर देकर अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। टक्कर से गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे बोलेरो में आग लग गई।

इसके बाद गाड़ी के लॉक नहीं खुल पाए और मेरा भाई गाड़ी के अंदर ही जलकर खत्म हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी आग लगने के पुख्ता कारणों का पता नही चल पाया है लेकिन प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। इधर आग की सूचना पर पुलिस अधिकारी शाहपुरा डीवाईएसपी कमल सिंह चौहान, कार्यभाग थाना प्रभारी राजवीर सिंह सहित पुलिस जाब्ता के मौके पर पहुंचे और दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है मामले की जांच शुरू कर दी है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हादसे की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई।

Updated on:
29 Oct 2018 07:53 pm
Published on:
29 Oct 2018 07:50 pm