जयपुर

Fog & Cold Weather in Rajasthan: नश्तर जैसी पुरवाई सर्द हवा की चुभन, बारिश- ओलावृष्टि… जानें कौनसे संभागों के लिए आया अलर्ट

प्रदेश में अगले दो दिन बारिश व ओलावृष्टि की आंशका को लेकर मौसम विभाग ने चेताया है। 6 संभागों में मौसम बिगड़ने का अंदेशा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2024, 11:13 AM IST
train-late-fog

जयपुर। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के असर से प्रदेश के मैदानी इलाकों में हाड़कंपाने वाली सर्दी का दौर जारी है। बीते दो दिन से कई जिलों में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है वहीं कुछ जिलों में हुई बूंदाबांदी ने सर्दी के तेवर और तीखे कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में जयपुर समेत 20 जिलों में घना कोहरा छाने और कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

दो दिन भारी, मेघगर्जन,बारिश का अलर्ट

प्रदेश के कई जिलों में सर्द हवाएं चलने पर न्यूनतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। शेखावाटी अंचल के फतेहपुर कस्बे में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री लुढ़क कर 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागौर, बूंदी, श्रीगंगानगर, बीकानेर के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 27 दिसंबर को कुछ भागों में बारिश संग ओलावृष्टि होने की भी आशंका है।

दस जिलों में मौसम ज्यादा सर्द
प्रदेश के 10 जिलों में बीती रात कड़ाके की सर्दी के चलते पारा 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। पिलानी 6.0, सीकर 7.0, चूरू 6.6 और श्रीगंगानगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अलवर 9.6, करौली 8.2, जैसलमेर 8.5, बीकानेर 7.9, संगरिया 8.8 और जालोर में रात में पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

पारे में उतार-चढ़ाव, सर्द हवा ने ठिठुराया

बीती रात राजधानी जयपुर में पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा है। लेकिन सर्द हवाएं चलने पर लोग तेज सर्दी से ठिठुरते रहे। वहीं अजमेर 10.7, भीलवाड़ा 11.8, कोटा 14.3, चित्तौड़गढ़ 11.6 डबोक 12.6, धौलपुर 11.4, डूंगरपुर 14.9, बाड़मेर 10.1 और जोधपुर में पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा

Updated on:
25 Dec 2024, 11:13 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी