24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: मरूधरा में पश्चिमी विक्षोभ से बादलों का डेरा, 4 जिलों में मावठ… ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रदेश में विक्षोभ सक्रिय होते ही मौसम ने पलटा खाया और पश्चिम के कुछ जिलों में मावठ का दौर शुरू हो गया। मौसम केंद्र ने दो दिन प्रदेश में मावठ और मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि का जारी किया अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 23 Dec 2024, 10:46 AM IST

IMD has issued rain forecast for today and tomorrow

आईएमडी ने आज और कल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है

जयपुर। प्रदेश में बीती रात से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ते ही बादलों ने डेरा डाल दिया है। श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले में कई इलाकों में देर रात मावठ हुई वहीं हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में सुबह हल्की बौछारें गिरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग ने दो दिन कई जिलों में बादल छाने और मावठ होने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ेंः खुशियों का मानसून -प्रदेश के 25 जिलों में 5 .67 मीटर तक बढ़ा भूजल स्तर

बादल छाए, रात में उछला पारा
बीती रात बादलों की आवाजाही बढ़ने से रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक हुई लेकिन सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस हुई। शेखावाटी अंचल में बीते सप्ताह तक पारा औसत से कम रहा लेकिन बीती रात से फिर से पारे में बढ़ोतरी होने से सर्दी से आंशिक राहत मिली। सीकर के फतेहपुर में बीती रात तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ेंः चिल्लई कलां आज से शुरू, मरूधरा में अगले सप्ताह से सर्दीकल स्ट्राइक… जानें कौनसे संभाग में मावठ का अलर्ट

चार जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले में अगले 48 घंटे में बारिश होने व मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले में देर रात हल्की बारिश हुई वहीं हनुमानगढ़ के टिब्बी,जाखड़ांवाली क्षेत्र में सुबह तेज बौछारें गिरने से मौसम का मिजाज सर्द रहा।

यह भी पढ़ेंः रात में पारा उछला, दो जिले अति शीतलहर की चपेट में, जानें कौनसे संभाग में मावठ का अलर्ट

रात में पारा 10 डिग्री से अधिक दर्ज
प्रदेश में बीती रात अधिकांश जिलों में पारा 10 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। बादलों की रही आवाजाही से पारे में बढ़ोतरी हुई लेकिन सर्द हवा ने गलन का अहसास कराया। जयपुर में सुबह बादल छाए और सूर्यदेव भी सुबह कुछ समय तक खामोश रहे वहीं धूप खिलने पर लोगों को गलनभरी सर्दी से राहत मिली।

यह भी पढ़ेंः स्लीपर बस की डिग्गी में बाइक रखकर भेजी, फिर फोनकर पूछा- बाइक सुरक्षित है? पुलिस ने दिया गजब जवाब

कहां कितना रात का तापमान
बीती रात अलवर 7.4, करौली 9.7, जैसलमेर 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं अजमेर 13.3, भीलवाड़ा 13, जयपुर 13, पिलानी 12.2, सीकर 13.5, कोटा 13.2, चित्तौड़गढ़ 10.2, डबोक 13, धौलपुर 10.4, अंता बारां 13.6, डूंगरपुर 15.4, सिरोही 10.8, माउंटआबू 9.8, बाड़मेर 13, जोधपुर शहर 14.2, फलोदी 12.8, बीकानेर 14, चूरू 12.6, श्रीगंगानगर 12.2, संगरिया 11.2 और जालोर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मरूधरा में

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग