24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: रात में पारा उछला, दो जिले अति शीतलहर की चपेट में, जानें कौनसे संभाग में मावठ का अलर्ट

मौसम केंद्र ने 25 दिसंबर को जयपुर समेत 4 संभागों में मावठ का अलर्ट जारी किया है। बीती रात पारा उछला लेकिन गलन से नहीं मिली राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 20 Dec 2024, 10:55 AM IST

जयपुर। प्रदेश में अगले सप्ताह से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मावठ होने और कई इलाकों में पाला पड़ने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ दो जिलों में अगले दो दिन अति शीतलहर का दौर सक्रिय रहने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ेंः हाइवे पर मची चीख पुकार, जलते हुए भागते दिखे लोग; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रूह कंपा देने वाला मंजर

रात में उछला पारा, दिन सर्द

बीते 24 घंटे में जयपुर समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान में दो तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। वहीं शेखवाटी अंचल समेत कई इलाकों में बीती रात के तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा जो प्रदेशभर में सर्वाधिक रहा है। वहीं जिले के जोबनेर में बीती रात पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ेंः गैस टैंकर में धमाका, पांच लोग जिंदा जले, पचास से ज्यादा SMS पहुंचे, 10 किमी तक दहशत

दो जिले अति शीतलहर की चपेट में

मौसम विभाग ने आज और कल सीकर व चूरू जिले में अति शीतलहर का दौर सक्रिय रहने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 जिलों में शीतलहर चलने व पारे में गिरावट की संभावना जताई है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, झुंझुनूं, करौली, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में शीतलहर चलने की आशंका है। करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुंर और दौसा जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले सप्ताह के मध्य तक कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं कहीं मावठ होने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः पश्चिमी विक्षोभ 25 दिसंबर से कराएगा बारिश, IMD Prediction में मावठ संभव, पड़ने वाली है भयंकर ठंड!

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

बीती रात सिरोही 4.9, माउंटआबू 4.0, करौली 6.5, संगरिया 6.9, अलवर 5.6, चूरू 6.9, श्रीगंगानगर 7.8, नागौर 8.3, पिलानी 7.9, भीलवाड़ा 10.5, अजमेर 11.7, जयपुर 13.8, बाड़मेर 9.8, जोधपुर 12.1, जालोर 12.2, डूंगरपुर 12.8, डबोक 9.2, जैसलमेर 8.5, फलोदी 8.2, सीकर 9.2, कोटा 9.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग