24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Budget 2025: 47 हजार लोगों ने भेजे अपने सुझाव, लोगों को चाहिए स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार

भजनलाल सरकार के दूसरे बजट के लिए 47 हजार से अधिक सुझाव मिल चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 25 Dec 2024, 10:55 AM IST

bhajanlal sharma

bhajanlal sharma

Bhajanlal Govt Budget 2025: राजस्थान में भजनलाल सरकार के दूसरे बजट की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें भागीदारी में आमजन भी पीछे नहीं है। आमजन अगले बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, भर्तियों में बढ़ोतरी, संविदाकर्मियों के नियमितिकरण, कृषि सब्सिडी, नियमित बिजली सप्लाई और गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी चाहता है। सरकार को अब तक इन अपेक्षाओं सहित अगले बजट के लिए 47 हजार से अधिक सुझाव मिल चुके हैं। अभी 10 जनवरी तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सुझावों का आंकड़ा सवा लाख तक पहुंच जाएगा।

न मुद्दों पर रहा जोर

स्वास्थ्य: मुफ्त दवा योजना में ज्यादा दवाइयां मिलें, आयुष्मान योजना व राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में आ रही परेशानियां दूर की जाएं।

रोजगार: भर्तियां अधिक हों, वेतन विसंगति दूर की जाए और संविदाकर्मियों को नियमित करने का रास्ता निकाला जाए।

कृषि: सब्सिडी से संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार हो।

बिजली: गांवों में और उद्योगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। इसे दूर करने के लिए निर्बाध बिजली सप्लाई की व्यवस्था हो।

श्रम: गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा मिले और उससे संबंधित कानून को लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें : क्या दिल्ली शिफ्ट हो रहे हैं अशोक गहलोत? लगातार दौरों से बढ़ी सुगबुगाहट; पहले भी मिल चुकी है बड़ी जिम्मेदारी

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग