24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: पहाड़ों पर बर्फ,मैदानों में ठिठुरन, जानें किन जिलों में 2 दिन बाद कोहरे और बारिश का अलर्ट

प्रदेश में 26 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है जिससे सप्ताहभर कड़ाके की सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 24 Dec 2024, 10:42 AM IST

Weather Update Meteorological Department New Prediction Rajasthan Temperature Fall Cold increase

जयपुर। हिमालय तराई क्षेत्र समेत उत्तर भारत के कई राज्य कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है तो प्रदेश के मैदानी इलाके बूंदाबांदी होने से ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है जिसके चलते फिलहाल सप्ताहभर प्रदेशवासियों को हाड़कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः मरूधरा में पश्चिमी विक्षोभ से बादलों का डेरा, 4 जिलों में मावठ… ओलावृष्टि का अलर्ट

पुरवाई हवा ने बढ़ाई धूजणी
जयपुर समेत कई जिलों में बीते 24 घंटे में रही बादलवाही के कारण धूप की आंखमिचौनी जारी रही। सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपे रहे वहीं तेज गति से बही पुरवाई हवा ने धूजणी बढ़ाई। सूर्यास्त के बाद मौसम में गलन बढ़ने से सर्दी के तेवर तीखे रहे। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बारां जिले के शाहबाद व कस्बाथाना क्षेत्र में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। 26दिसंबर से कोटा, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग के 9 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ेंः कोटपूतली से आई बड़ी खुशखबरी, L आकार की रिंग से चेतना को निकला जा रहा बाहर

पारा औसत से ज्यादा, गलन से नहीं राहत
जयपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। हालांकि पूर्वोत्तर हवाएं चलने से पारे में बढ़ोतरी के बावजूद गलनभरी सर्दी का असर रहा। अलवर, डूंगरपुर, सिरोही, श्रीगंगानगर और संगरिया में रात में पारा औसत से कम दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ेंः खुशियों का मानसून -प्रदेश के 25 जिलों में 5 .67 मीटर तक बढ़ा भूजल स्तर

कहां कितना न्यूनतम तापमान
बीती रात अजमेर 11.0, भीलवाड़ा 12.2, अलवर 8.8, जयपुर 13.0, पिलानी 9.5, सीकर 8.5, कोटा 13.0, चित्तौड़गढ़ 10.8, डबोक 11.2, धौलपुर 11.3, अंता बारां 12.4, डूंगरपुर 5.0, सिरोही 5.6, फतेहपुर 10.1, करौली 10.0, माउंटआबू3.8, बाड़मेर 10.6, जैसलमेर 9.9, जोधपुरद 11.0, फलोदी 9.0, बीकानेर 8.4, चूरू 9.5, श्रीगंगानगर 7.7, संगरिया 7.3 और जालोर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग