
Kotputli Borewell Accident
Chetna Borewell Accident: राजस्थान के कोटपूतली से खुशखबरी सामने आ रही है। सरूण्ड थाने के ग्राम किरतपुरा की ढाणी बडियाली वाली में 700 फीट गहरे बोरवेल में 150 फीट की गहराई पर फंसी 3 साल की बच्ची चेतना को निकालने के लिए लगातार दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने बच्ची को निकालने के लिए एल आकार का रिंग बनाया। जिसे उन्होंने गड्डे में डालकर बच्ची को सफलतापूर्वक फंसा लिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को करीब 40 फीट तक ऊपर खींच गया है। आशा है कुछ देर में बच्ची को बाहर निकाल लिया जाएगा।
घटनास्थल पर एनडीआरएफ व एसआरडीएफ के अलावा पुलिस प्रशासन की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन मंगलवार सुबह तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत और एएसपी वैभव शर्मा मौके पर मौजूद है।
बांदीकुई व दौसा में बोरवेल में गिरने वालों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले तीन युवकों को भी एसडीआरएफ की टीम अपने साथ लेकर पहुंची। टीम में शामिल जगमाल, नाथूराम व बलराम को बोरवेल में गिरी मोटर बाहर निकालने का अनुभव है। इन्होंने लोहे की रिंग बनाकर सरियों की सहायता से रिंग को नीचे बोरवेल में उतारा। जिससे सफलता मिलती नजर आ रही है।
बता दें कि तीन साल की बच्ची चेतना सोमवार को बड़ी बहन के साथ खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई थी। चेतना करीब 19 घंटे से भूखी-प्यासी है। बोरवेल की चौड़ाई कम होने से वह हिलढुल नहीं पा रही है। सोमवार को गड्डे में कैमरा डालने पर बच्ची के हाथों में मूवमेंट देखा गया।
Updated on:
24 Dec 2024, 12:59 PM IST
Published on:
24 Dec 2024, 9:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.