जयपुर

FCI : राजस्थान में गेहूं की बंपर आवक-गोदामों में जगह नहीं, अफसर चिंतित, इस माह राशन कार्डधारियों को मिलेगा तोहफा

Food Security Scheme : राजस्थान में गेहूं की बंपर आवक हो रही है। गोदामों में जगह नहीं है। अफसर चिंतित है। वहीं इस माह खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्डधारियों को एक बड़ा तोहफा मिलेगा।
2 min read
Food Security Scheme Rajasthan wheat Bumper arrivals FCI warehouses not space officials worried Ration card holders get a gift
फोटो पत्रिका

Food Security Scheme : भारतीय खाद्य निगम इस बार समर्थन मूल्य पर 21 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करेगा। 16 मार्च से मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। 19 दिनों में ही 29 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद हो गई। यह गेहूं भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में आने लगा है। अफसरों की चिंता यह है कि कुछ दिनों बाद गेहूं की बंपर आवक होगी। ऐसे में गेहूं की बोरियों को रखने का संकट सामने आएगा।

तीन माह का एक साथ वितरण

खाद्य विभाग को खाद्य सुरक्षा योजना के लिए एक साथ तीन महीने का गेहूं निगम की सभी जिलों की डिपो से उठाने के लिए कहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने निर्देश दिए कि मई और जून के लिए आवंटित गेहूं का उताव तुरंत शुरू किया जाए। 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत उठाव किया जाए। उठाव की अवधि में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी और कम उठाव की स्थिति में संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

मई, जून का गेहूं अप्रेल माह में होगा वितरित

मई और जून का गेहूं अप्रेल माह के आवंटन के साथ प्राथमिकता के आधार पर वितरित किया जाएगा। जिला रसद अधिकारियों को भारतीय खाद्य निगम से पूरी मात्रा का उठाव कर उचित मूल्य दुकानों तक समय पर आपूर्ति की जिम्मेदारी दी है। वितरण के दौरान ग्राहक पर्ची पॉस मशीन से जुड़े वेइंग स्केल पर वास्तविक वजन देखने के बाद ही जारी की जाएगी। साथ ही आवंटन, उठाव और वितरण से संबंधित सभी प्रविष्टियां विभागीय पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी।

6.75 मीट्रिक टन गेहूं उठाना होगा

निगम के अनुसार राज्य के खाद्य विभाग को खाद्य सुरक्षा योजना के लिए प्रतिमाह निगम से 2 लाख 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं उठाता है। ऐसे में अप्रेल से जून तक तीन माह के लिए 6.75 मीट्रिक टन गेहूं उठाना होगा। विभाग के आला अधिकारियों ने गेहूं के उठाव की तैयारियां भी शुरू कर दी है और गेहूं परिवहन ठेकेदारों को एक साथ तीन महीने का गेहूं उठाने के निर्देश दे दिए हैं।

कहां रखेंगे 3 महीने का गेहूं

इधर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को गेहूं वितरण का जिम्मा संभालने वाले 27 हजार राशन डीलर्स परेशान हैं। उनके पास एक महीने का गेहूं ही स्टाक करने जगह रहती है। समर्थन मूल्य पर मंडियों में गेहूं बेचने वाले किसानों लिए पोर्टल बनाया गया है। इस पर किसान को रजिस्ट्रेशन करना होता है और उसे यह बताया जाता है कि किस दिन मंडी आना है।

Updated on:
04 Apr 2026 08:46 am
Published on:
04 Apr 2026 08:44 am