जयपुर

राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

राजस्थान में भाजपा से अलग हुए धौलपुर के पूर्व विधायक सगीर खान सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

2 min read
Apr 15, 2019

धौलपुर। लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Election 2019 ) को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। नेताओं और समर्थकों द्वारा अपनी पार्टी छोडकऱ दूसरी पार्टियों में जाने का दौर बना हुआ है। इस बीच दो दिन पहले भाजपा से अलग हुए धौलपुर के पूर्व विधायक सगीर खान abdul sagir khan सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। खान के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

राजस्थान वक्फ विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन और पूर्व राज्यमंत्री अब्दुल सगीर खान का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने माला पहनाकर स्वागत किया। करौली के मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में चुनावी सभा में सगीर खान को सदस्यता दिलाई।

गौरतलब है कि सगीर खान पिछले काफी समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे। गत 13 अप्रेल को खान ने 31 पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा क्षेत्र धौलपुर करौली में कांग्रेस के आठ विधायक हैं तथा एक विधायक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तथा एक भाजपा की विधायक है।

पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़ते हुए आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह ने भाजपा को एक कंपनी बना डाला है। साथ ही पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी पिंजरे में कैद कर दिया है। यहीं नहीं पूर्व विधायक ने मोदी पर प्रहार करते हुए कहा था कि मोदी शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं कुछ तो शर्म आनी चाहिए।

इन पदों पर रहे
जनसंघ के जमाने से जुड़े अब्दुल सगीर खान 1977 में जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रहे। 1982 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्षद तथा 2008 में धौलपुर से विधायक रहे। वहीं वर्ष 2017 में राजस्थान वक्फ विकास परिषद अध्यक्ष रहे। उनको राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया गया।

Published on:
15 Apr 2019 04:46 pm
Also Read
View All