3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के बाद अब जयपुर में भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन, नामांकन के दिन के लिए बनाई यह योजना

जयपुर शहर लोकसभा प्रत्याशी रामचरण बोहरा 15 अप्रेल को नामांकन भरेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 Apr 2019, 10:20 PM IST

bjp

भवनेश गुप्ता/जयपुर। जयपुर शहर लोकसभा प्रत्याशी रामचरण बोहरा( ramcharan bohra ) 15 अप्रेल को नामांकन भरेंगे। भाजपा इस दौरान नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन दिखाने की कोशिश मेें है। इसके लिए 5 हजार कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचने की योजना बनाई जा रही है।

इसके लिए सभी वार्ड प्रभारियों को कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि सरदार पटेल मार्ग स्थित प्रधान कार्यालय पर सभी एकजुट होंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सहित अन्य वरिष्ठ नेता प्रधान कार्यालय पर आएंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन...
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित हुआ। लोकसभा चुनाव प्रवास कार्यक्रम के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने देशवासियों का सम्मान बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रधानमंत्री मोदी का साथ देने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

वहीं, शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि यह चुुनाव विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाने के लिए है। इस दौरान सांसद प्रत्याशी रामचरण बोहरा सहित अन्य नेता शामिल हुए।

जयपुर शहर लोकसभा प्रभारी कालीचरण सराफ ने बताया कि आदर्श नगर, विद्याधर नगर, सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन 14 अप्रेल को होगा। जबकि, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन 16 अप्रेल को एसडीएम पार्क, मोती डूंगरी रोड पर और सांगानेर का ए.एल. पैराडाइज में होगा।