
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस rajasthan congress ने सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रभारी लगाए है। इसके लिए मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है उनमें टोंक - सवाईमाधोपुर में राजेंद्र चौधरी व अशोक बैरवा, अजमेर में रघु शर्मा, बाड़मेर में हरीश चौधरी व अमीन खान, पाली में डॉ चन्द्रभान व संयम लोढा और जोधपुर में बी डी कल्ला, सालेह मोहम्मद को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह सिरोही में भंवर सिंह भाटी, सुखराम बिश्नोई, रामलाल मेघवाल, उदयपुर में डॉ गिरिजा व्यास, अर्जुन बामणिया, दयाराम परमार, बांसवाड़ा-डूंगरपुर में महेंद्रजीत सिंह मालवीय, चित्तौड़गढ़ में उदयलाल आंजना, राजसमंद में रिछपाल मिर्धा, लक्ष्मणसिंह रावत भीलवाड़ा में अशोक चांदना, रामलाल जाट, धीरज गुर्जर, कोटा में शांति धारीवाल, भरत सिंह, हरिमोहन शर्मा, झालावाड़ में प्रमोद जैन भाया, मोहन प्रकाश, संजय गुर्जर को प्रभारी लगाया है।
इसके साथ ही गंगानगर में गोविंद डोटासरा, विनोद चौधरी, गुरमीत सिंह कुन्नर बीकानेर में बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंद राम मेघवाल, चूरू में मास्टर भंवरलाल मेघवाल, भंवर लाल शर्मा, सुभाष गर्ग, नरेंद्र बुडानिया, झुंझुनू में परसादी लाल मीणा, बृजेंद्र सिंह ओला, राजकुमार शर्मा, सीकर में गोविंद सिंह डोटासरा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र पारीक,जयपुर शहर में प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, जयपुर ग्रामीण में लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, शकुंतला रावत, बृजकिशोर शर्मा, अलवर में टीकाराम जूली, करण सिंह यादव, जुबेर खान, भरतपुर में विश्वेंद्र सिंह, भजन लाल जाटव, जाहिदा खान को लगाया है।
इसी तरह धौलपुर - करौली में रमेश चंद मीणा, खिलाड़ी बैरवा, दौसा में ममता भूपेश और नागौर में मास्टर भंवरलाल मेघवाल, महेंद्र चौधरी को लगाया गया है।
इधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रथम चरण के नामांकन के बाद आए फीडबैक को लेकर कांग्रेस की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
राहुल गांधी राजस्थान में 8 रैलियां करेंगे—
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान में आठ चुनावी सभाएं करेंगे। इसमें पहले चरण में 4 जनसभा और दूसरे चरण में 4 जनसभा होगी।
Published on:
12 Apr 2019, 9:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.