जयपुर

SOG ने अशोक गहलोत के सुरक्षाकर्मी को किया गिरफ्तार, पूर्व मंत्री के पर्सनल सेकेट्री से लिया था पेपर; बेटे को बनाना चाहता था SI

SI भर्ती परीक्षा को लेकर एसओजी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी राजकुमार यादव और उनके पुत्र भरत यादव को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Aug 09, 2025
si paper leak case
Photo- Patrika Network

Rajasthan Politics: राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा को लेकर एसओजी ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी राजकुमार यादव और उनके पुत्र भरत यादव को गिरफ्तार किया। पिता-पुत्र को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे जयपुर में राजकुमार यादव के निवास से की गई।

एसओजी की जांच में सामने आया कि राजकुमार यादव ने बेटे के लिए सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था। राजकुमार यादव का बेटा भरत यादव भर्ती एग्जाम में पास हो गया था। इसके बाद फिजिकल में फेल हो गया। अशोक गहलोत के सीएम रहने के दौरान राजकुमार यादव उनकी सुरक्षा में तैनात था। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद भी अशोक गहलोत की सुरक्षा में लग गए थे।

पूर्व मंत्री के पर्सनल सेकेट्री से मिला पेपर

गौरतलब है कि राजकुमार यादव कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भी PSO रहे हैं। महेंद्रजीत सिंह मालवीय फिलहाल बीजेपी में है। मालवीय के पर्सनल सेकेट्री कुदंन कुमार पांडे से राजकुमार की अच्छी घनिष्ठता है। आरपीएससी के अध्यक्ष रहे बाबूलाल कटारा ने मालवीय के पर्सनल सेकेट्री को पेपर सप्लाई किया। जिसके बाद पेपर राजकुमार यादव के पास पहुंचा। बता दें कि एसओजी ने मालवीय के पर्सनल सेकेट्री कुंदन को 5 जून को हिरासत में लिया था।

गहलोत की सुरक्षा में तैनात थे राजकुमार

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार यादव वर्तमान में जयपुर पुलिस लाइन में थे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी गई सुरक्षा में हैं। जयपुर पुलिस लाइन ने पूर्व मुख्यमंत्री को दो सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए थे, जिनमें से एक राजकुमार यादव थे। एसओजी ने राजकुमार और उनके बेटे भरत को पेपर लीक के एक बड़े नेटवर्क से संबंध के संदेह के चलते गिरफ्तार किया है।

Published on:
09 Aug 2025 04:31 pm