जयपुर

Free Education: राजस्थान में RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 4 मार्च तक करें आवेदन

Rajasthan schools: शिक्षा विभाग के अनुसार आवेदन के बाद 13 से 21 मार्च तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। प्रथम चरण का सीट आवंटन 13 मार्च, द्वितीय चरण 27 मार्च और आवश्यकता पड़ने पर तृतीय चरण 13 अप्रैल को किया जाएगा।

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
RTE Admission 2026
आरटीई एडमिशन पर बड़ा अपडेट (फाइल फोटो- पत्रिका)

RTE admission: जयपुर. निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार के तहत प्रदेशभर के निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। अभिभावक निर्धारित पोर्टल पर जाकर बच्चों का पंजीकरण कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 4 मार्च तय की गई है।

शिक्षा विभाग के अनुसार आवेदन के बाद 13 से 21 मार्च तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। प्रथम चरण का सीट आवंटन 13 मार्च, द्वितीय चरण 27 मार्च और आवश्यकता पड़ने पर तृतीय चरण 13 अप्रैल को किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि बच्चों को नजदीकी स्कूलों में प्रवेश का लाभ मिल सके। यह पहल शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Published on:
20 Feb 2026 03:30 pm