जयपुर

Free Travel : सरकार की सौगात, 8 मार्च को महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सफर का तोहफा, सुविधा केवल राजस्थान की सीमा के भीतर

Womens Day Gift : सरकार ने दी महिलाओं को बड़ी राहत, लेकिन इस शर्त के साथ। महिला दिवस पर बसों में फ्री यात्रा – क्या हर कोई उठा पाएगा फायदा?
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2025, 10:21 AM IST
Pratapgarh to Ajmer Roadways bus

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। 8 मार्च को प्रदेश में सभी महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की साधारण और द्रुतगति (एक्सप्रेस) बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि यह सुविधा केवल राजस्थान की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं को मिलेगी। यानी यदि कोई महिला जयपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही है, तो उसे राजस्थान की अंतिम सीमा तक यात्रा नि:शुल्क मिलेगी, लेकिन उसके बाद आगे का किराया देना होगा।

हालांकि, इस योजना का लाभ केवल साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही मिलेगा। वातानुकूलित (एसी) और वोल्वो बसों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

इस योजना से महिलाओं को राहत मिलेगी और वे स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकेंगी। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, और इस बार राजस्थान सरकार ने इसे खास बनाने का प्रयास किया है। इस योजना से राज्य भर की लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा, खासकर वे महिलाएं जो रोजमर्रा के कामों या नौकरी के लिए बसों में सफर करती हैं।

सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है, जिससे महिलाओं को सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

Updated on:
7 Mar 2025, 10:21 AM IST
Published on: